SIP Calculator: नौकरी में रहते हर महीने सैलरी आती रहती है। असल समस्या रिटायरमेंट के बाद शुरू होती है, जब मंथली इनकम एकदम से बंद हो जाती है। बढ़ती उम्र, बढ़ते हेल्थकेयर खर्च और महंगाई से खरीदने की शक्ति कम होने के कारण, रिटायरमेंट के बाद अपनी लाइफस्टाइल बनाए रखने के लिए एक अच्छा रिटायरमेंट फंड बनाना बहुत जरूरी है। इस समस्या से बचने के लिए समय रहते रिटायरमेंट प्लानिंग जरूरी है। मौजूदा समय में SIP एक बेस्ट तरीका है। आप अपनी मंथली बचत से SIP के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश कर आसानी से बड़ा फंड बना सकते हैं। हम आपको 25, 35 और 45 की उम्र में 1 करोड़ फंड जमा करने के लिए SIP की रकम बता रहे हैं। अगर आप ऐसा करेंगे तो आसानी से 1 करोड़ जमा कर लेंगे।
25 साल की उम्र से म्यूचुअल फंड SIP में निवेश:
- मंथली निवेश: ₹2000
- अपेक्षित रिटर्न: 12%
- निवेश की अवधि: 35 साल
- कुल निवेश: ₹8,40,000
- अनुमानित रिटर्न: ₹1,01,81,662
- मैच्योरिटी कॉर्पस: ₹1,10,21,662
35 साल की उम्र से म्यूचुअल फंड SIP में निवेश:
- मंथली निवेश: ₹6000
- अपेक्षित रिटर्न: 12%
- निवेश की अवधि: 25 साल
- कुल निवेश: ₹18,00,000
- अनुमानित रिटर्न: ₹84,13,239
- मैच्योरिटी कॉर्पस: ₹1,02,13,239
45 साल की उम्र से म्यूचुअल फंड SIP में निवेश:
- मंथली निवेश: ₹1,02,13,239
- अपेक्षित रिटर्न: 12%
- निवेश की अवधि: 15 साल
- कुल निवेश: ₹39,60,000
- अनुमानित रिटर्न: ₹65,10,491
- मैच्योरिटी कॉर्पस: ₹1,04,70,491
ऊपर की कैलकुलेशन से पता चलता है कि बड़ा फंड बनाने के मामले में समय आपका सबसे बड़ा साथी है। अगर आप जल्दी शुरू करते हैं तो कम रकम में भी बड़ा फंड जमा कर लेंगे। इसलिए हमेशा निवेश की शुरुआत कम उम्र में करें। अगर आप जितनी देर करेंगे, आपको अधिक निवेश करना होगा। साथ ही बाजार का जोखिम भी बढ़ेगा। इसलिए कमाई शुरू होने के साथ सिप करना सही रहता है। आप छोटी रकम से ही निवेश करें। सिप आपको अनुशासित निवेशक बनाने के साथ लंबी अवधि में तगड़ा रिटर्न दिलाने का काम करता है।
