बिजनेस

SIP Calculator: क्या ₹50,000 की मंथली सैलरी से भी बन सकते हैं करोड़पति? जानिए सही जवाब

छोटे निवेशकों के लिए एक करोड़ का आंकड़ा एक बड़ा पड़ाव माना जाता है, क्योंकि इसके बाद अगले करोड़ को जमा करने में कम मेहनत लगती है। हालांकि, ₹1 करोड़ का फंड बनाने के लिए धैर्य की जरूरत होती है।

Image

सिप से बने करोड़पति

आसमान छूती महंगाई के इस दौर में 50 हजार रुपये की सैलरी बहुत कम लगती है। अगर आप मेट्रो शहर में है तो और मश्किल का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, ऐसा नहीं है कि इस सैलरी में बचत करना एकदम संभव नहीं है। आप खर्चों का बेहतर प्रबंधन कर बचत कर अपने भविष्य की जरूरतों के लिए पैसा जमा कर सकते हैं। अब सवाल उठता है कि क्या 50 हजासा मंथली सैलरी से 1 करोड़ रुपये जमा किया जा सकता है?

फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि बिल्कुल किया जा सकता है लेकिन इसके लिए धैर्य और अनुशासन की जरूरत होगी। अगर आप लंबे समय तक निवेश करते रहेंगे तो आसानी से 1 करोड़ की रकम जमा कर लेंगे। वहीं सैलरी बढ़ने के साथ अगर SIP की रकम में साल दर साल बढ़ोतरी करेंगे तो और भी बड़ी रकम जमा कर सकते हैं। आइए समझते हैं कि आप 50 हजार की सैलरी से कैसे 1 करोड़ के मालिक बन सकते हैं।

₹1 करोड़ जमा करने में लगेंगे कितने साल

फाइनेंंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को अपनी मंथली सैलरी का 20-30% हिस्सा निवेश करना चाहिए। ऐसे में अगर आप 50 हजार की सैलरी में से 25% रकम यानी 12,500 रुपये मंथली SIP करते हैं और उसपर 12% की दर से सालाना रिटर्न मिलता है तो आप आसानी से 1 करोड़ रुपये 19 साल बाद जमा कर लेंगे। अगर हर बार सैलरी बढ़ाते हैं तो 10-15% आप अपने लक्ष्य को और जल्द पा लेंगे। सिप की अगर सबसे बेस्ट फायदा उठाना है तो लंबे समय तक निवेश करते रहे। यह मत देखें कि आपकी रकम छोटी है। आप छोटी रकम से भी बड़ा फंड आसानी से जमा कर लेंगे। बस अपने निवेश को नहीं रोके।

अगर सिर्फ ₹5,000 निवेश करें तो?

अगर आपकी आर्थिक स्थिति फिलहाल ज्यादा निवेश की अनुमति नहीं देती और आप सिर्फ ₹5,000 प्रति माह की SIP शुरू करें। आप लंबी अवधि में बड़ा फंड बना लेंगे। 30-35 साल तक नियमित निवेश करने पर कंपाउंडिंग का असर तेजी से दिखता है और लाखों रुपये का फंड तैयार हो जाता है।

करोड़पति बनने के लिए किन बातों का रखें ध्यान?

  • नौकरी शुरू करते ही SIP शुरू करें।
  • हर साल सैलरी बढ़ने पर SIP की राशि भी बढ़ाएं।
  • बाजार में गिरावट के दौरान SIP बंद न करें।
  • निवेश को लंबी अवधि तक जारी रखें।
  • अपने वित्तीय लक्ष्य के अनुसार इक्विटी म्यूचुअल फंड चुनें।

सिर्फ सैलरी नहीं, आदत भी जरूरी

कई लोग ज्यादा कमाने के बावजूद बचत और निवेश नहीं कर पाते, जबकि कुछ लोग सीमित आय में भी नियमित निवेश करके बड़ा फंड बना लेते हैं। इसलिए करोड़पति बनने के लिए सिर्फ बड़ी सैलरी नहीं, बल्कि नियमित निवेश, अनुशासन और समय सबसे महत्वपूर्ण हैं।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article