बिजनेस

Air India Vistara Merger: एयर इंडिया-विस्तारा मर्जर के लिए सरकार की हरी झंडी, सिंगापुर एयरलाइंस के FDI को मिली मंजूरी

Singapore Airlines And Air India: एयर इंडिया का स्वामित्व टाटा समूह के पास है और विस्तारा टाटा तथा सिंगापुर एयरलाइंस के बीच 51:49 अनुपात वाला संयुक्त उद्यम है। दोनों एयरलाइंस की विलय प्रक्रिया इस साल के अंत तक पूरा हो जाने की उम्मीद है, जिसके तहत सिंगापुर एयरलाइंस , एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी।

Image

एयर इंडिया-विस्तारा विलय

Photo : Times Now Digital

Singapore Airlines And Airindia:सिंगापुर एयरलाइंस को एयर इंडिया के साथ विस्तारा के प्रस्तावित विलय के हिस्से के रूप में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के लिए भारत सरकार से मंजूरी मिल गई है। विमानन कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दोनों एयरलाइंस की विलय प्रक्रिया इस साल के अंत तक पूरा हो जाने की उम्मीद है, जिसके तहत सिंगापुर एयरलाइंस , एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी। इस सौदे से दुनिया के सबसे बड़े एयरलाइन समूहों में से एक का गठन होने की उम्मीद है।इस प्रस्तावित विलय की घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी।

अभी TATA की कितनी हिस्सेदारी

एयर इंडिया का स्वामित्व टाटा समूह के पास है और विस्तारा टाटा तथा सिंगापुर एयरलाइंस के बीच 51:49 अनुपात वाला संयुक्त उद्यम है।

सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) ने शुक्रवार को सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज को दी सूचना में बताया, एयर इंडिया के साथ विस्तारा के प्रस्तावित विलय के हिस्से के रूप में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए भारत सरकार से उसे मंजूरी मिल गई है।

विमानन कंपनी ने बताया कि विलय का पूरा होना, संबंधित पक्षों द्वारा लागू भारतीय कानूनों के कंप्लायंस के अधीन है। इसके अगले कुछ महीनों में पूरा होने की उम्मीद है।कंपनी सूचना के अनुसार, प्रस्तावित विलय के 2024 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इसको डील को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील अधिकरण (NCLT) से मंजूरी मिल थी।

नई कंपनी कैसे करेगी काम

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों एयरलाइंस का 12 नवंबर को विलय हो जाएगा। वहीं, 3 सितंबर से पैसेंजर 12 नवंबर के बाद की यात्रा के लिए विस्तारा के साथ बुकिंग नहीं कर पाएंगे। इसके बाद सभी उड़ानें एयर इंडिया संचालित करेगा। वहीं विस्तारा ने कहा है इन उड़ानों के लिए शेड्यूल, विमान और केबिन क्रू को बड़े पैमाने पर 2025 की शुरुआत तक बनाए रखा जाएगा।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article