बिजनेस

चांदी का भाव आज का 9 जुलाई 2026: कीमतों में उथल-पुथल, कहीं खुशी, कहीं गम, जानें अपने शहर में दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 9 July 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां रेट जानिए।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 9 July 2026 : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच चांदी के दामों (silver rate today) में उथल-पुथल हो रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही और यह 7,800 रुपये घटकर 2,32,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 1 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 58.96 डॉलर प्रति औंस हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव रात 8.30 बजे तक 1.09% बढ़कर यानी 2445 रुपये तेजी के साथ 2,25,882 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,23,437 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत बढ़कर 2,26,160 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक 2,21,550 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,23,302 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,23,794 रुपये किलो हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 10 हजार रुपये घटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलो हो गया। ऐसे में अगर आप चांदी के गहने खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जानना आपके लिए जरूरी हो जाता है। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के लेटेस्ट रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 9 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी के प्रकार1 किलो1 औंस1 तोला
999 शुद्ध चांदी₹2,26,160₹6,412₹2,638
925 स्टर्लिंग चांदी₹2,09,198₹5,931₹2,440
900 कॉइन चांदी₹2,03,544₹5,770₹2,374
800 जर्मन चांदी₹1,80,928₹5,129₹2,110

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,350₹23,500₹2,35,000
मुंबई₹2,350₹23,500₹2,35,000
कोलकाता₹2,350₹23,500₹2,35,000
चेन्नई₹2,450₹24,500₹2,45,000
पटना₹2,350₹23,500₹2,35,000
लखनऊ₹2,350₹23,500₹2,35,000
अयोध्या₹2,350₹23,500₹2,35,000
मेरठ₹2,350₹23,500₹2,35,000
कानपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
गाजियाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
नोएडा₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुरुग्राम₹2,350₹23,500₹2,35,000
चंडीगढ़₹2,350₹23,500₹2,35,000
जयपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
लुधियाना₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुवाहाटी₹2,350₹23,500₹2,35,000
इंदौर₹2,350₹23,500₹2,35,000
अहमदाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
वडोदरा₹2,350₹23,500₹2,35,000
सूरत₹2,350₹23,500₹2,35,000
पुणे₹2,350₹23,500₹2,35,000
नागपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
नासिक₹2,350₹23,500₹2,35,000
बैंगलोर₹2,350₹23,500₹2,35,000
भुवनेश्वर₹2,450₹24,500₹2,45,000
रायपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
हैदराबाद₹2,450₹24,500₹2,45,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

कमजोर वैश्विक रुख और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से निवेशकों की कारोबारी धारणा कमजोर हो गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमतें 2,39,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर स्थिर रहीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी गिरकर 58.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करने लगी।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,062 रुपये की गिरावट के साथ 72,400 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1,062 रुपये यानी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,29,795 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 60.78 डॉलर प्रति औंस हो गयी। विश्लेषकों का कहना है कि कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी कीमतों में गिरावट आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article