बिजनेस

सोने का भाव आज का 9 जुलाई 2026: रेट में उलटफेर, जानें 24, 22, 18 से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 9 July 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 9 July 2026 : ईरान-अमेरिका में फिर से युद्ध की संभावना के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर गिरावट शुरू हो गई लेकिन दोपहर आते-आते फिर बढ़ोतरी होने लगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.88% बढ़कर यानी 1260 रुपये तेजी के साथ 1,44,971 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,43,711 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट देखी गई और यह 350 रुपये घटकर 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 27.23 डॉलर यानी करीब 1% बढ़कर 4,104.75 डॉलर प्रति औंस हो गया।

वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 1,45,560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह तक 1,42,350 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक 143372 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,43,656 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दूसरी तरफ, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,390 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में क्या लेटेस्ट रेट भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव, 9 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने का प्रकार10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट सोना₹1,45,560₹4,12,656₹1,69,778
22 कैरेट सोना₹1,33,430₹3,78,268₹1,55,630
20 कैरेट सोना₹1,21,300₹3,43,880₹1,41,482
18 कैरेट सोना₹1,09,170₹3,09,492₹1,27,334
16 कैरेट सोना₹97,040₹2,75,104₹1,13,186
14 कैरेट सोना₹84,910₹2,40,716₹99,037
12 कैरेट सोना₹72,780₹2,06,328₹84,889
10 कैरेट सोना₹60,650₹1,71,940₹70,741

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 142350 रुपये प्रति 10 ग्राम143372 रुपये प्रति 10 ग्राम143656 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 141780 रुपये प्रति 10 ग्राम142798 रुपये प्रति 10 ग्राम143081 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 130393 रुपये प्रति 10 ग्राम131329 रुपये प्रति 10 ग्राम131589 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 106763 रुपये प्रति 10 ग्राम107529 रुपये प्रति 10 ग्राम107742 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 83275 रुपये प्रति 10 ग्राम83873 रुपये प्रति 10 ग्राम84039 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹143390₹131450₹107580
मुंबई₹143240₹131300₹107430
कोलकाता₹143240₹131300₹107430
चेन्नई₹144220₹132200₹110400
पटना₹143290₹131350₹107480
लखनऊ₹143390₹131450₹107580
मेरठ₹143390₹131450₹107580
अयोध्या₹143390₹131450₹107580
कानपुर₹143390₹131450₹107580
गाजियाबाद₹143390₹131450₹107580
नोएडा₹143390₹131450₹107580
गुरुग्राम₹143390₹131450₹107580
चंडीगढ़₹143390₹131450₹107580
जयपुर₹143390₹131450₹107580
लुधियाना₹143390₹131450₹107580
गुवाहाटी₹143240₹131300₹107430
इंदौर₹143290₹131350₹107480
अहमदाबाद₹143290₹131350₹107480
वडोदरा₹143290₹131350₹107480
सूरत₹143290₹131350₹107480
पुणे₹143240₹131300₹107430
नागपुर₹143240₹131300₹107430
नासिक₹143270₹131330₹107460
बैंगलोर₹143240₹131300₹107430
भुवनेश्वर₹143240₹131300₹107430
रायपुर₹143240₹131300₹107430
हैदराबाद₹143240₹131300₹107430

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

कमजोर वैश्विक रुख और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से निवेशकों की कारोबारी धारणा कमजोर हो गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट आई और यह 800 रुपये टूटकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार के 1,49,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 800 रुपये टूटकर 1,48,450 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 49.46 डॉलर या 1.2 प्रतिशत टूटकर 4,056.24 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

वैश्विक बाजारों में आई गिरावट और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से इस कीमती धातु की मांग प्रभावित हुई। वायदा कारोबार में बुधवार को सोने के वायदा भाव 2,308 रुपये टूटकर 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 2,308 रुपये यानी 1.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,43,084 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यूयॉर्क में अगस्त डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा 94.69 डॉलर या 2.28 प्रतिशत टूटकर 4,062.71 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

बाजार सूत्रों ने कहा कि सर्राफा पर दबाव बना रहा क्योंकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई की चिंता बढ़ा दी, जिससे अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और डॉलर में बढ़ोतरी हुई। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही। विदेशी व्यापार में कमजोरी, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने कीमती धातुओं के प्रति कारोबारी धारणा को कमजोर कर दिया।

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ अंतरिम शांति समझौते को ’समाप्त’ करने की घोषणा के बाद बुधवार को वैश्विक बाजार में हाजिर सोने पर फिर से गिरावट का दबाव बना है।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, जिससे अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है और निवेशकों ने कीमती धातुओं में अपना निवेश कम करना शुरू कर दिया है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article