बिजनेस

चांदी इस साल 1,18,533 रुपये महंगी हुई, आज ₹8,356 उछली, सोना भी महंगा, जानें ताजा रेट

चॉइस ब्रोकिंग के जिंस एवं मुद्रा विश्लेषक आमिर एम ने कहा, ‘‘ 65 अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार करना चांदी के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। 40 वर्ष में पहली बार चांदी की कीमतें कच्चे तेल की कीमतों से आगे निकल गई हैं, जिससे बाजार एक स्पष्ट संदेश दे रहा है कि भविष्य ठोस, महत्वपूर्ण एवं दुर्लभ वस्तुओं का है।’’

चांदी

चांदी

चांदी की कीमत में बढ़ोतरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज वायदा कारोबार में चांदी की कीमत बुधवार को 8,356 रुपये चढ़कर 2,06,111 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यह चांदी की सबसे अधिक कीमत है। सोना भी बुधवार को 600 रुपये बढ़कर 1,36,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सप्लाई में कमी और अगले साल फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतों में तेजी आई है।

8,356 रुपये आज महंगी हुई चांदी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 8,356 रुपये यानी 4.2 प्रतिशत चढ़कर 2,06,111 रुपये प्रति किलोग्राम के अबतक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। मंगलवार को इसका बंद भाव 1,97,755 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। इसी तरह मई 2026 के अनुबंधों की कीमत में 8,266 रुपये यानी 4.12 प्रतिशत की तेजी आई और यह 2,08,914 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

1,18,533 रुपये बढ़ी इस साल कीमत

इस वर्ष अब तक चांदी की कीमतों में 1,18,533 रुपये यानी 135.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो एक जनवरी 2025 को 87,578 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वहीं शुरुआती बढ़त के बाद सोने की कीमत में गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 359 रुपये यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,34,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

वैश्विक बाजार में बड़ी तेजी

वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,345.1 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा, ‘‘ सोने की कीमत 4,320 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गई। अक्टूबर में देखे गए सर्वकालिक उच्च स्तर के करीब है। इसकी वजह निवेशकों को अगले साल फेडरल रिजर्व द्वारा अतिरिक्त राहत उपायों की उम्मीद है।’’ दूसरी ओर चांदी की कीमत पहली बार 66 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई। यह डॉलर 5.25 प्रतिशत चढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 66.65 डॉलर प्रति औंस रही।

40 साल का रिकॉर्ड टूटा

चॉइस ब्रोकिंग के जिंस एवं मुद्रा विश्लेषक आमिर एम ने कहा, ‘‘ 65 अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार करना चांदी के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। 40 वर्ष में पहली बार चांदी की कीमतें कच्चे तेल की कीमतों से आगे निकल गई हैं, जिससे बाजार एक स्पष्ट संदेश दे रहा है कि भविष्य ठोस, महत्वपूर्ण एवं दुर्लभ वस्तुओं का है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ चांदी की आपूर्ति में लगातार पांचवें वर्ष कमी बनी हुई है। इसके अलावा, भारतीय रुपये के मूल्य में गिरावट ने डॉलर मूल्य वाली वस्तुओं की कीमतों में तेजी ला दी है।’’

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आलोक कुमार
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article