बिजनेस

नवरात्रि के पहले दिन 1.32 लाख के पार निकली चांदी, सोना भी रिकॉर्ड हाई पर, चेक करें लेटेस्ट रेट

सोने और चांदी की कीमत में तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर सोने और चांदी की कीमत में बड़ा उछाल है। ऐसे में अगर आप नवरात्रि के शुभ मुर्हुत में सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले रेट चेक कर लें।

Image

सोना (Istock)

आज से नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। आज से लेकर दशहरा तक सोने और चांदी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप सोने या चांदी की खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। नवरात्रि के पहले दिन आज सोने और चांदी की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सोने की कीमत 0.67% चढ़कर 110,585 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। सोने में 733 रुपये का उछाल है। वहीं, चांदी की कीमतों में 1.92% की बढ़ोतरी है। एमसीएक्स पर चांदी 2,458 रुपये की तेजी के साथ 132,296 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। आज एमसीएक्स पर सोने का भाव शुक्रवार के ₹1,09,847 के बंद स्तर की तुलना में 0.50% बढ़कर ₹1,10,402 प्रति 10 ग्राम पर खुला था। एमसीएक्स पर चांदी का भाव 1,29,838 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 0.63% बढ़कर ₹1,30,658 प्रति किलोग्राम पर खुला था।

रिकॉर्ड हाई पर सोने की कीमत

सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर के आसपास हैं, क्योंकि निवेशक आगे की नीतिगत दिशा-निर्देशों के लिए इस सप्ताह प्रमुख अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों और कई फेडरल रिजर्व अधिकारियों की टिप्पणियों का इंतजार कर रहे हैं। मौजूदा भू-राजनीतिक तनावों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के आर्थिक प्रभाव को लेकर चिंताओं के बीच सुरक्षित निवेश की मांग, साथ ही केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीदारी और ईटीएफ के निरंतर प्रवाह से भी पीली धातु को समर्थन मिला है। इस बीच, भारतीय रुपये में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों में सुस्त धारणा ने भी सोने की कीमतों को समर्थन दिया।

त्योहारी सीजन में मांग पर असर पड़ने की आशंका

सोने और चांदी की कीमत में रिकॉर्ड उछाल का असर मांग पर पड़ने की आशंका है। ज्वैलर्स का कहना है कि सोना रिकॉर्ड 1.10 लाख पर पहुंच गय है। चांदी की कीमत भी 1.32 लाख के पार पहुंच चुकी है। कीमत बहुत बढ़ने के चलते इस बार लोग हल्के गहने की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग चाहकर भी सोने के गहने नहीं खरीद पा रहे हैं। इससे त्योहारी सीजन में भी मांग प्रभावित होने की आशंका है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article