बिजनेस

Sigachi Industries share price: फार्मा स्टॉक में जोरदार उछाल! सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयर MoU अपडेट के बाद 5% उछले

Sigachi Industries share price: सिगाची इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी ने Respilon Group के साथ नैनोफाइबर तकनीक के लिए MoU साइन किया, जिसके चलते सोमवार को कंपनी के शेयरों में 5% की तेजी आई। कंपनी का उद्देश्य नॉन-इनवेसिव ड्रग डिलीवरी सिस्टम विकसित करना है।

Image

5% उछाल! सिगाची इंडस्ट्रीज ने Respilon के साथ मिलाया हाथ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • MoU साइन किया: Sigachi MENA FZCO और Respilon Group के बीच करार।
  • 5% से ज्यादा उछाल: शेयर ने ₹41.80 से बढ़कर ₹43.93 का स्तर छुआ।
  • 22.91% एक महीने का रिटर्न: हाल के हफ्तों में निवेशकों को मिला शानदार फायदा।

Sigachi Industries share price: फार्मा सेक्टर की कंपनी सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार, 28 अप्रैल 2025 को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Sigachi MENA FZCO ने Respilon Group के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य नैनोफाइबर-आधारित ड्रग डिलीवरी तकनीकों को विकसित करना है।

क्या है सिगाची इंडस्ट्रीज का नया अपडेट?

सिगाची इंडस्ट्रीज ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि वह Respilon की पेटेंट की गई नैनोफाइबर तकनीक का उपयोग करके एक नॉन-इनवेसिव, प्रिसिजन ड्रग डिलीवरी सिस्टम विकसित करने की योजना बना रही है।

कंपनी के एमडी और सीईओ अमित राज सिन्हा ने कहा,

"Respilon के साथ साझेदारी हमारे विजन के बिल्कुल अनुरूप है, जिससे हम अगली पीढ़ी के फार्मास्युटिकल समाधान पेश कर सकेंगे।"

यह रणनीतिक सहयोग नैनोफाइबर इनकैप्सुलेशन तकनीक का उपयोग करते हुए आवश्यक API और फॉर्मूलेशन के लिए व्यावसायीकरण रणनीतियों को विकसित करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।

सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयर प्राइस में हलचल

सोमवार को सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयर ने ₹41.80 के इंट्राडे लो से रिकवरी करते हुए ₹43.93 का उच्चतम स्तर छुआ, जो 5.09% की बढ़त को दर्शाता है। दिन के अंत में शेयर ₹43.29 पर बंद हुआ, जो पिछले क्लोज ₹42.82 से 1.10% ऊपर था। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को लगभग 22.91% का शानदार रिटर्न दिया है। सिगाची के शेयर फरवरी 2025 में ₹34.51 के 52-सप्ताह के लो पर थे और मई 2025 में ₹75.45 का 52-सप्ताह का हाई छू चुके हैं।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article