बिजनेस

Sheetal Universal Listing: लिस्टिंग पर शीतल यूनिवर्सल ने कराया 7.1% का फायदा, 75 रु पर हुई शुरुआत

Sheetal Universal Listing Price: शीतल यूनिवर्सल के पब्लिक इश्यू में 32.28 लाख शेयर ऑफर किए गए थे। मगर इसके मुकाबले कंपनी को 57.84 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन मिले।

Image

शीतल यूनिवर्सल लिस्टिंग प्राइस

KEY HIGHLIGHTS
  • शीतल यूनिवर्सल हुई लिस्ट
  • 75 रु पर की शुरुआत
  • 7.1 फीसदी प्रॉफिट के साथ लिस्टिंग

Sheetal Universal Listing Price: शीतल यूनिवर्सल का शेयर आज स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो गया है। कंपनी की एनएसई एसएमई (NSE SME) पर लिस्टिंग हुई है। एनएसई एसएमई पर शीतल यूनिवर्सल का शेयर 75 रु पर लिस्ट हुआ, जो इसके आईपीओ प्राइस यानी 70 रु से 7.1% अधिक है। शीतल यूनिवर्सल लिमिटेड का आईपीओ सोमवार 04 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलकर बुधवार 06 दिसंबर को बंद हुआ था। शीतल यूनिवर्सल के आईपीओ को काफी शानदार रेस्पोंस मिला था। इसके आईपीओ को कुल 179.20 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

कितने शेयरों का था पब्लिक इश्यू

कंपनी के पब्लिक इश्यू में 32.28 लाख शेयर ऑफर किए गए थे। मगर इसके मुकाबले कंपनी को 57.84 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन मिले। आईपीओ को रिटेल कैटेगरी को 129.73 गुना और नॉन-इंस्टिट्यूशनल इंवेस्टर (एनआईआई) कैटेगरी को 212.55 गुना सब्सक्राइब किया गया।

कितना है लेटेस्ट प्राइस

शीतल यूनिवर्सल का शेयर करीब सवा 12 बजे लिस्टिंग प्राइस (75 रु) से 0.70 रु या 0.93 फीसदी की मजबूती के साथ 75.70 रु पर है। इसकी मार्केट कैपिटल 86.7 करोड़ रु है।

क्या है कंपनी का बिजनेस

शीतल यूनिवर्सल लिमिटेड मूंगफली पीनट बटर, बिस्कुट, केक, चॉकलेट और अन्य फूड आइट्म्स के उत्पादकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए मूंगफली, तिल के बीज, मसाले और अनाज जैसी कृषि वस्तुओं की सप्लाई करती है। कंपनी की चेन सप्लाई में मूंगफली, तिल, दालें, मसाले और अन्य कृषि उत्पाद शामिल हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article