बिजनेस

Ola Electric IPO: ओला की आईपीओ लाने की तैयारी, Maruti के 20 साल बाद आएगा किसी ऑटो कंपनी का पब्लिक इश्यू

Ola Electric IPO Date: ओला के आईपीओ में नए इक्विटी शेयरों के अलावा कुछ मौजूदा निवेशकों द्वारा शेयरों की बिक्री की जा सकती है। सिंगापुर की टेमासेक और जापान का सॉफ्टबैंक जैसे प्रमुख ग्लोबल इंवेस्टर इसके निवेशकों में शामिल हैं।

Image

ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • आने वाला है ओला का आईपीओ
  • 20 साल बाद किसी ऑटो कंपनी का पब्लिक इश्यू
  • अक्टूबर में जुटा लिए 3200 करोड़ रु

Ola Electric IPO Date: ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) अपना आईपीओ (IPO) लाने की तैयारी कर रही है। ओला का आईपीओ दो दशकों से अधिक समय के बाद भारत में किसी ऑटो कंपनी द्वारा लाया जाने वाला पहला आईपीओ होगा। 2003 में प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (तब इसे मारुति उद्योग कहा जाता था) का आईपीओ बाजार में आया था। ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ करीब 1.5 अरब डॉलर या 8500 करोड़ रु का हो सकता है। ओला को भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली पहली प्योर प्ले इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता कंपनी बनने की भी उम्मीद है। ओला दिसंबर में ही मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास आईपीओ के लिए आवेदन कर सकती है। जबकि इसका आईपीओ अगले साल मार्केट में आ सकता है।

कैसा होगा इश्यू

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार ओला के आईपीओ में नए इक्विटी शेयरों के अलावा कुछ मौजूदा निवेशकों द्वारा शेयरों की बिक्री की जा सकती है। सिंगापुर की टेमासेक (Temasek) और जापान का सॉफ्टबैंक (Softbank) जैसे प्रमुख ग्लोबल इंवेस्टर इसके निवेशकों में शामिल हैं।

जुटा लिए 3200 करोड़ रु

इस साल अक्टूबर में ओला ने इक्विटी और डेब्ट के जरिए 3,200 करोड़ रुपये जुटाए थे। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार इस फंड का एक बड़ा हिस्सा तमिलनाडु गीगाफैक्ट्री में एक ईवी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और एक बैटरी यूनिट को फास्ट ट्रैक बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके 2024 की शुरुआत तक चालू होने की उम्मीद है।

गीगाफैक्ट्री एक बड़ी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है जो पर्यावरण को डीकार्बोनाइजिंग करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रोडक्शन करती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article