बिजनेस

600 करोड़ की मालकिन हैं शार्क टैंक जज नमिता थापर, आइडिया है तो देती हैं पैसा

6 साल अमेरिका में काम करने के बाद 2007 में नमिता भारत लौट आईं और एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स में चीफ फाइनेंशियल ऑफिर (CFO) का पद संभाल लिया। उसके बाद नमिता के करियर का ग्राफ लगातार ऊपर गया और वे कंपनी के भारतीय कारोबार की एक्जेक्यूटिव डायरेक्टर बन गईं।

Image

नमिता थापर की सफलता की कहानी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • 600 करोड़ की मालकिन हैं नमिता थापर
  • अमेरिका से की है पढ़ाई
  • शार्क टैंक की जज हैं नमिता

Namita Thapar Success Story : शार्ट टैंक (Shark Tank) की जज नमिता थापर (Namita Thapar) एक बेहद कामयाब बिजनेसवुमन हैं। 46 वर्षीय सतीष मेहता की बेटी हैं, जो एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स (Emcure Pharmaceuticals) के फाउंडर और अपने परिवार के पहले बिजनेसमैन हैं। नमिता की स्कूलिंग पुणे में हुई और फिर उन्होंने ICAI से चार्टर्ड एकाउंटेंट की डिग्री हासिल की। नमिता अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी के फूक्वा स्कूल ऑफ बिजनेस से MBA की डिग्री भी हासिल की है, जिसके बाद अमेरिका में ही उन्हें जॉब मिली।

अमेरिका में मिली पहली जॉब

एमबीए की डिग्री हासिल करने के बाद नमिता को एक अमेरिकी मेडिकल इक्विमेंट फर्म Guidant Corporation (जो अब Abbott के नाम से मशहूर है) के फाइनेंशियल प्लानिंग डिपार्टमेंट में बिजनेस फाइनेंस लीड की नौकरी मिल गई।

भारत आकर बनीं बिजनेसवुमन

6 साल अमेरिका में काम करने के बाद 2007 में नमिता भारत लौट आईं और एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स में चीफ फाइनेंशियल ऑफिर (CFO) का पद संभाल लिया। उसके बाद नमिता के करियर का ग्राफ लगातार ऊपर गया और वे कंपनी के भारतीय कारोबार की एक्जेक्यूटिव डायरेक्टर बन गईं।

नमिता एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स में एक्जेक्यूटिव डायरेक्टर के अलावा फूक्वा स्कूल ऑफ बिजनेस इंडिया के लिए रीजनल एडवाइजरी बोर्ड की मेंबर और Incredible Ventures Ltd की मालकिन हैं।

25 स्टार्टअप्स में किया निवेश

नमिता ने शार्ट टैंक शो में आने वाले 25 स्टार्टअप में निवेश किया है, जिनमें से कुछ हैं :

  • बमर (Bummer)
  • स्किपी पॉप्स (Skippi Pops)
  • मेंट्रूपीडिया (Menstrupedia)
  • एल्टर (Altor)
  • ऑली लाइफस्टाइल (Auli Lifestyle)
  • एनी (Annie)
  • कबड्डी इंडिया (Kabaddi Adda)

कितनी है दौलत

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार नमिता की नेटवर्थ इस समय 600 करोड़ रु है। नमिता थापर यंग एंटरप्रेन्योर की भी मालिक हैं, जो भारत के छह सबसे बड़े शहरों (मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई और अहमदाबाद) में 11 से 18 वर्ष के बीच के युवाओं को बिजनेस के प्रिंसिपल सिखाती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब... और देखें

End of Article