बिजनेस

सेंसेक्स 2,073 और निफ्टी 625 अंक तेजी के साथ बंद, बजट की गिरावट से उबरा बाजार

इंडिया-US ट्रेड डील के बाद बाजार में जोरदार गैपअप ओपनिंग हुई है। इसके बाद दिनभर बाजार में चौतरफा खरीदारी हावी रही। दिन के आखिर में बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स करीब 2.5 फीसदी तेजी के साथ बंद हुए। इससे बाजार बजट के दिन आई गिरावट से पूरी तरह उबर गया।

Image

बाजार में जोरदार तेजी

3 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार ने रिकॉर्ड तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की, जहां सेंसेक्स पिछले बंद स्तर 81,666.46 के मुकाबले करीब 3,656 अंकों की जोरदार छलांग लगाकर 85,323.20 पर खुला वहीं, निफ्टी भी जोरदार गैप-अप के साथ 26,308.05 पर खुला और कारोबार के दौरान 26,341.20 के स्तर को पार कर गया।

कहां बदं हुआ बाजार

3 फरवरी को बाजार में दिनभर तेज उतार-चढ़ाव के बीच अंत में मजबूती बनी रही। निफ्टी 50 दिन के कारोबार में 26,308.05 पर खुला, 26,341.20 का उच्च स्तर और 25,641.30 का निचला स्तर छूने के बाद अंत में 624.90 अंकों यानी 2.49% की तेजी के साथ 25,713.30 पर कारोबार करता दिखा। वहीं सेंसेक्स भी 85,323.20 पर मजबूत बढ़त के साथ खुला और दिन में 85,871.73 का हाई तथा 83,501.22 का लो छूने के बाद अंततः 2,072.67 अंकों यानी 2.54% की बढ़त के साथ 83,739.13 पर पहुंच गया, जिससे संकेत मिला कि शुरुआती रिकॉर्ड तेजी के बाद भी बाजार में खरीदारी का सपोर्ट बना रहा।

मार्केट कैप में बड़ा उछाल

बजट डे के दिन आई भारी गिरावट के चलते भारतीय बाजार में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 45,040,389.91 करोड़ रुपये रह गया था। मंगलवर को ट्रेड डील के बाद बाजार में आए जोरदार उछाल के बाद यह बढ़कर 46741296.16 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह बाजार पूंजीकरण के लिहाज से 17,00,906.25 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

किन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी?

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी अडानी ग्रुप और फाइनेंशियल शेयरों में देखने को मिली, जहां Adani Enterprises करीब 9.32% उछाल के साथ टॉप गेनर रहा, जबकि Adani Ports में 7.14% और Jio Financial Services में 6.49% की तेजी दर्ज हुई। इसके अलावा Bajaj Finance करीब 5.86%, Eternal 5.30%, Shriram Finance 5.22%, IndiGo 4.82% और Bajaj Finserv 4.74% की मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे, जिससे साफ है कि आज बाजार की तेजी में फाइनेंशियल, बैंकिंग और इंफ्रा से जुड़े शेयरों ने लीड लिया।

रैंकशेयरभाव (₹)% तेजी
1Adani Enterprises2,181.40+9.32%
2Adani Ports1,503.30+7.14%
3Jio Financial Services259.95+6.49%
4Bajaj Finance956.70+5.86%
5Eternal287.10+5.30%
6Shriram Finance1,012.30+5.22%
7IndiGo4,913.00+4.82%
8Bajaj Finserv2,021.60+4.74%
9Dr Reddy’s Labs1,228.50+3.89%
10Axis Bank1,362.40+3.88%

रिकॉर्ड उछाल के बाद पुलबैक

निफ्टी 50 ने सुबह 26,341 का नया इंट्रा-डे हाई छुआ, लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आने से इंडेक्स कुछ फिसलकर 25,848 के आसपास कारोबार करता दिखा। इसके बावजूद निफ्टी अब भी 3% से ज्यादा की मजबूती पर है। वहीं सेंसेक्स भी ओपनिंग के बाद 85,871 के उच्च स्तर तक पहुंचा, लेकिन बाद में हल्की बिकवाली से इंडेक्स 84,143 के आसपास ट्रेड करता दिखा, जो अब भी करीब 2,500 अंकों की बढ़त दर्शाता है।

किन वजहों से उछला बाजार?

ट्रेड डील से एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड सेक्टर, आईटी और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को संभावित फायदा दिख रहा है। साथ ही, विदेशी निवेश प्रवाह बढ़ने की उम्मीद भी निवेशकों का भरोसा मजबूत कर रही है।

GIFT Nifty में 4% की छलांग

निफ्टी का शुरुआती संकेत देने वाला GIFT Nifty 26,000 के ऊपर कारोबार करता दिखा और इसमें 4% से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई। यह साफ संकेत है कि बाजार में ट्रेड डील के बाद पॉजिटिव सेंटिमेंट बन गया है और निवेशक जोखिम लेने को तैयार दिख रहे हैं।

ट्रेड डील से टैरिफ 50% से घटकर 18%

भारत और अमेरिका के बीच हुए समझौते के तहत भारतीय निर्यात पर लगने वाला टैरिफ 50% से घटकर 18% कर दिया गया है। इसके अलावा अमेरिकी प्रशासन ने भारतीय आयात पर लगाया गया अतिरिक्त 25% टैरिफ भी हटाने का फैसला किया है।

FPI फ्लो में भी आ सकता है सुधार

ट्रेड अनिश्चितता के चलते विदेशी निवेशकों ने पिछले महीनों में लगातार बिकवाली की थी। अब व्यापारिक माहौल बेहतर होने और रुपये में स्थिरता की उम्मीद से विदेशी निवेश वापस लौट सकता है, जो बाजार को अतिरिक्त सपोर्ट दे सकता है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article