बिजनेस

Share Market Closing: दिवाली-धनतेरस से पहले निवेशकों पर बरसा पैसा, बाजार में आई जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

Share Market Closing: दिवाली और धनतेरस के पहले कारोबारी हफ्ते में गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। बैंकिंग शेयरों में मजबूत खरीदारी और विदेशी बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते सेंसेक्स लगभग 1000 अंक तक उछल गया, जबकि निफ्टी 25,500 के ऊपर पहुंच गया।

Image

Share Market Today

Share Market Closing: दिवाली और धनतेरस के पहले बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और निवेशकों पर पैसों की बरसात हुई। 16 अक्टूबर को बैंकिंग शेयरों में मजबूत खरीदारी और विदेशी बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते सेंसेक्स लगभग 1000 अंक तक उछल गया, जबकि निफ्टी 25,500 के ऊपर पहुंच गया। निवेशकों का उत्साह अमेरिकी फेड की संभावित रेट कट उम्मीदों, भारत-अमेरिका ट्रेड डील की संभावनाओं और रुपये की मजबूती से बढ़ा। टाइटन, अडानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स और एक्सिस बैंक जैसे शेयरों ने भी बाजार को चमकाया।

बाजार में आज जबरदस्त तेजी रही। सेंसेक्स 3.30 बजे 862 अंकों की मजबूती के साथ 83,467.66 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 50 भी 261.75 अंकों की बढ़त के साथ 25,585 के लेवल पर बंद हुआ।

मार्केट में जोरदार रैली

दोपहर 3 बजे तक सेंसेक्स 1000 अंक की बढ़त के साथ उछल गया, जबकि निफ्टी 218 अंक की तेजी के साथ 25,542 के स्तर पर पहुंचा। कुल 2,145 शेयरों में तेजी रही, 1,566 शेयर गिरे और 130 शेयर स्थिर रहे। निफ्टी में टॉप गेनर्स रहे टाइटन, अडानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा, जिनमें 3% तक की तेजी दर्ज हुई।

बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त खरीदारी

बैंक निफ्टी ने पिछली गिरावट से उबरते हुए आधा फीसदी की बढ़त हासिल की। एक्सिस बैंक, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और अन्य प्रमुख बैंकों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। एक्सिस बैंक का शेयर इसलिए भी बढ़ा क्योंकि उसने सितंबर तिमाही में मजबूत लोन ग्रोथ दिखाई। ब्रोकरेज फर्म Bernstein ने स्टॉक पर ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,250 का टारगेट प्राइस दिया। साथ ही, सरकार द्वारा पब्लिक सेक्टर बैंकों के मेगा मर्जर की योजना की खबरों ने भी सेक्टर में उत्साह बढ़ाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक छोटे सरकारी बैंकों को बड़े बैंकों में मर्ज करने की तैयारी चल रही है।

विदेशी फंड्स की वापसी से बढ़ी ताकत

16 अक्टूबर को एफआईआई ने ₹68.64 करोड़ के शेयर खरीदे, जबकि डीआईआई ने ₹4,650 करोड़ की भारी खरीदारी की। विदेशी फंडों की लगातार एंट्री से रुपये को मजबूती मिली और बाजार में लिक्विडिटी बढ़ी, जिससे वैल्यूएशन को सपोर्ट मिला।

ग्लोबल मार्केट्स से पॉजिटिव संकेत

एशियाई बाजार भी मजबूत रहे। साउथ कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 और चीन का शंघाई कंपोजिट हरे निशान में बंद हुए। Mehta Equities के प्रशांत टैपसे के मुताबिक, “फेड की रेट कट उम्मीदें, ग्लोबल पॉजिटिव सेंटिमेंट और IMF द्वारा भारत की FY26 GDP ग्रोथ 6.6% करने से दिवाली से पहले डलाल स्ट्रीट पर बुलिश ईफोरिया दिख रहा है।”

रुपये की मजबूती ने बढ़ाया भरोसा

फॉरेक्स मार्केट में रुपये में 40 पैसे की मजबूती आई और यह ₹87.68 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। मजबूत घरेलू इक्विटी, घटती कच्चे तेल की कीमतें और RBI के सपोर्टिव इंटरवेंशन ने रुपये को सहारा दिया।

इन स्टॉक्स में तेजी

आज के कारोबारी सत्र में BSE के ज्यादातर शेयरों में तेजी देखने को मिली है। TCS, Sun Pharma, Tata Steel, Tech Mahindra और Infosys को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख स्टॉक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी Adani Ports और Axis Bank के शेयरों में देखने को मिली, जिन्होंने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया।

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

आज के कारोबार में ऑटो, रियल्टी और प्राइवेट बैंक सेक्टर के शेयरों ने तेजी में अहम योगदान दिया। वहीं, आईटी सेक्टर के हैवीवेट शेयरों में कुछ दबाव देखने को मिला। गुरुवार को निफ्टी ऑटो इंडेक्स लगभग 1% की बढ़ोतरी के साथ सबसे ऊपर रहा। इसके बाद निफ्टी रियलटी इंडेक्स 0.90% और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.80% बढ़कर कारोबार करने में सफल रहे।

तेजी की उम्मीद

पिछले सत्र में बाजार में मजबूत वापसी और ग्लोबल संकेतों के पॉजिटिव होने के बीच आज भी शेयर बाजार में तेजी की संभावना जताई जा रही है। एनालिस्ट्स का मानना है कि यह तेजी और बढ़ सकती है, और निफ्टी 25,500 को ट्रैक कर रहा है। बाजार में बड़े पैमाने पर खरीदारी का रुझान देखने को मिल रहा है और Q2FY26 के मौजूदा अर्निंग्स सीजन को लेकर निवेशकों में सकारात्मक उम्मीदें बनी हुई हैं।

रुपया हुआ मजबूत

केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप और अमेरिकी डॉलर में नरमी के बीच रुपया रूपया को शुरुआती कारोबार में 40 पैसे की बढ़त के साथ 87.68 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार, कच्चे तेल की कम कीमतों और विदेशी पूंजी के प्रवाह में नए सिरे से वृद्धि जैसे अन्य सहायक कारकों ने भी निवेशकों की धारणा को बढ़ावा दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.76 प्रति डॉलर पर खुला। फिर बढ़त के साथ 87.68 प्रति डॉलर के शुरुआती उच्च स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 40 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को 73 पैसे की तेजी के साथ 88.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रुपए और क्रूड ऑयल का हाल

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.51 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 407.67 अंक चढ़कर 83,013.10 अंक पर जबकि निफ्टी 104 अंक की बढ़त के साथ 25,427.55 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.37 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 68.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article