Share Market News Today, 28 Oct 2022: विदेशी पूंजी की आवक और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयरों में मजबूती के बीच आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 60,000 के करीब बंद हुआ। 30 शेयरों वाला सूचकांक 203.01 अंक (0.34 फीसदी) चढ़कर 59,959.85 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 49.85 अंक (0.28 फीसदी) बढ़कर 17,786.80 पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में, BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 212.88 अंक यानी 0.36 फीसदी की वृद्धि के साथ 59,756.84 अंक पर बंद हुआ था। और निफ्टी में 80.60 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी। यह 17,736.95 पर पहुंच गया था।
बाकी के एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। वहीं अमेरिकी बाजार गुरुवार को मिलेजुले रूख के साथ बंद हुए थे। इधर जाने ग्लोबल मार्केट का हाल -
शुक्रवार को निफ्टी ऑटो के अलावा सभी सेक्टर्स में गिरावट दर्ज की गई। ऑटो 1,63 फीसदी बढ़ा। वहीं गिरावट वाले सेक्टर्स में बैंक, मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, एफएमसीजी, आईटी और फाइनेंस सर्विस शामिल हैं।
ये रहे आज के गेनर्स और लूजर्स
बीएसई पर मारुति, रिलायंस, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एमएंड एम, बजाज फिनसर्वस टाइटन, कोटक बैंक, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और टीसीएस में तेजी आई। वहीं आईटीसी, एचसीएल टेक, इंफोसिस, डॉक्टर रेड्डी, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
