बिजनेस

Share Market Today, 31 May 2023: बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 341 अंक टूटा, SBI-RIL में कमजोरी

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 31 May 2023: आज शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। करीब 11 बजे सेंसेक्स (Sensex) 336 अंक गिर कर 62,632 पर है। वहीं निफ्टी (Nifty) 87 अंकों की कमजोरी के साथ 18,547 पर है।

Image

शेयर बाजार में गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में कमजोरी
  • एसबीआई लाल निशान में
  • रिलायंस में भी गिरावट

Share Market News Today, 31 May 2023: आज शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। करीब 11 बजे सेंसेक्स (Sensex) 336 अंक गिर कर 62,632 पर है। वहीं निफ्टी (Nifty) 87 अंकों की कमजोरी के साथ 18,547 पर है। इस समय SBI के अलावा रिलायंस भी कमजोर स्थिति में है।

इससे पहले सुबह के कारोबार में SGX Nifty 71.5 या 0.38% की कमजोरी के साथ 18,658.5 पर था। एशियाई बाजारों में जापान का निक्कई (Nikkei) 351 अंकों की कमजोरी के साथ 30,976.54, चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 18.56 अंक नीचे फिसल कर 3,205.65 पर और साउथ कोरिया का कॉस्पी (Kospi) भी मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में था।

अमेरिकी और यूरोपीय बाजार

उधर कल अमेरिकी बाजार मिला-जुला रहा और यूरोपीय बाजारों में कमजोरी आई। अमेरिकी बाजार में Dow Jones Industrial Average 50 अंक गिरा। हालांकि Nasdaq Composite 41 अंक और S&P 100 2.57 अंक मजबूत हुआ। वहीं EURO STOXX 50 28 अंकों की कमजोरी के साथ 4,291.58 पर बंद हुआ।

कौन से फैक्टर रहेंगे अहम

  • आज मार्च तिमाही के GDP आंकड़े पेश किए जाएंगे
  • मंगलवार को तेल की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई
  • डॉलर इंडेक्स फ्यूचर में 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.06 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एक डॉलर का मूल्य 82.68 रुपये के आसपास रहा
  • मंगलवार को शुरुआती नुकसान के बाद सोने की कीमतें फिर से चढ़ीं
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार FII ने कल 2,085.62 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि DII ने 30 मई को 438.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

बीएसई सेंसेक्स पर मंगलवार के टॉप 5 तेजी (Top 5 Gainer) वाले शेयर

  • आईटीसी : 2.31 फीसदी
  • बजाज फिनसर्व : 1.08 फीसदी
  • कोटक बैंक : 1.07 फीसदी
  • बजाज फाइनेंस : 1.02 फीसदी
  • एक्सिस बैंक : 0.90 फीसदी

बीएसई सेंसेक्स पर मंगलवार के टॉप 5 गिरावट (Top 5 Loser) वाले शेयर

  • टेक महिंद्रा : 1.27 फीसदी
  • टाटा स्टील : 1.15 फीसदी
  • सन फार्मा : 0.92 फीसदी
  • नेस्ले इंडिया : 0.70 फीसदी
  • एलएंडटी : 0.61 फीसदी

इन शेयरों पर रखें नजर

  • ल्युपिन : भारत में Cetuximab लॉन्च करने के लिए Enzen Biosciences के साथ पार्टनरशिप की
  • एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी: Abrdn (मॉरीशस होल्डिंग्स) 2006 लिमिटेड 1.66% इक्विटी बेचकर कंपनी से बाहर निकल सकती है
  • कोल इंडिया : 5 साल बाद बढ़ा दिए कोयले के दाम
  • टोरेंट फार्मास्युटिकल्स: कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 को मार्च तिमाही में 287 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर अलग-अलग शेयर बाजारों से जुड़ी जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article