बिजनेस

Share Market Today, 30 Nov 2022: शेयर बाजार के लिए ऐतिहासिक दिन, सेंसेक्स पहली बार 63000 के पार

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 30, 2022, 04:04 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 30 November 2022: 30 नवंबर 2022 का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। बुधवार को सेंसेक्स ने 63 हजार का स्तर भी पार कर लिया।

Image

Share Market Today: शेयर बाजार के लिए ऐतिहासिक दिन, सेंसेक्स पहली बार 63000 के पार

Photo : iStock

Share Market News Today, 30 Nov 2022: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने नई नया मुकाम हासिल किया। बुधवार को सेंसेक्स पहली बार 63,000 के पार चला गया। आज निफ्टी भी ऑल टाइन हाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स 417.81 अंक यानी 0.67 फीसदी ऊपर 63,099.65 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 140.30 अंक यानी 0.75 फीसदी के उछाल के साथ 18,758.35 के स्तर पर बंद हुआ। आइए जानते हैं दिनभर बाजार का हाल कैसा रहा।

इतना हुआ मार्केट कैप

पीएसयू बैंक के अलावा बुधवार को सभी सेक्टर्स में उछाल आया। सबसे ज्यादा तेजी मेटल के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा ऑटो, एफएमसीजी और रियल्टी के शेयर 1 फीसदी से ज्यादा बढ़ा। वहीं बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, आईटी, मीडिया, फार्मा और प्राइवेट बैंक के शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए। दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,88,56,158.09 करोड़ रुपये हो गया।

ग्लोबल बाजारों से मिले- जुले संकेत

ये रहे आज के टॉप गेनर्स

दिग्गज कंपनियों के शेयरों की बात करें, तो कारोबार के अंत में बीएसई पर एम एंड एम, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय एयरटेल, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, टाइटन, एल एंड टी, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस, डॉक्टर रेड्डी, मारुति, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, विप्रो, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर बढ़त पर बंद हुए।

इन शेयरों में आई गिरावट

इसके उलट आज टीसीएस, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, आईटीसी, एचसीएल टेक, एसबीआई और इंडसइंड बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

दरअसल सितंबर तिमाही के दौरान कॉरपोरेट कमाई बेहतर रही है। इसकी वजह से मार्केट का आउटलुक भी अच्छा हुआ है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) और घरेलू निवेशकों दोनों लगातार निवेश कर रहे हैं। इसका असर डोमेस्टिक मार्केट पर पड़ा।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article