बिजनेस

Share Market Today, 24 March 2023: सेंसेक्स 85 अंक फिसला,निफ्टी 17035 के स्तर के नीचे;जानें पहले घंटे का हाल

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 24, 2023, 11:10 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 24 March 2023: सेंसेक्स में 85 अंक की गिरावट है। यह 57,840 स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 46 अंक की गिरावट के साथ 17,031 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 9 शेयर में बढ़त और 21 में गिरावट है।

Image

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट

Photo : iStock

Share Market News Today, 24 March 2023:आज भारतीय शेयर बाजार के कारोबार की शुरुआत सपाट रही। सेंसेक्स 73.33 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 57,998.61 के स्तर पर जबकि वहीं निफ्टी 10.90 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 17,087.80 के स्तर पर के आसपास खुला। फिलहाल सेंसेक्स में 85 अंक की गिरावट है। यह 57,840 स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 46 अंक की गिरावट के साथ 17,031 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 9 शेयर में बढ़त और 21 में गिरावट है। इसमें टॉप बढ़त वाले शेयर में इंफोसिस, टीसीएस, पावर ग्रिड और कोटक बैंक शामिल हैं। वहीं टॉप गिरावट वाले शेयर्स में बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं। बैंक और ऑटो सेक्टर में सपाट कारोबार है। जबकि आईटी, मेटल इंडेक्‍स थोड़ा मजबूती दिखा रहे हैं। फाइनेंशियल और रियल्‍टी में गिरावट है।

यूस फेड के बाद आज बैंक आफ इंग्‍लैंड ने भी 25 bps की ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी की है। आगे भी महंगाई को कंट्रोल करने के लिए सेंट्रल बैंक दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं। जिससे निवेशक अलर्ट हैं।

गुरुवार को सेंसेक्स 289 अंक गिरा

गुरुवार (23 मार्च) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 289 अंक गिरकर 57,925 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 75 अंकों की गिरावट रही। यह 17,076 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट और सिर्फ 13 में तेजी देखने को मिली।

अमेरिकी बाजार में दिखी बढ़त

वॉल स्ट्रीट गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। सभी तीन प्रमुख अमेरिकी स्टॉक एक्‍सचेंज में बढ़त दिखी। गुरूवार को डाऊ जोन्स (Dow Jones) में 75 अंकों की तेजी दिखा और यह 32,105.25 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स में 11.75 अंकों की तेजी रही और यह 3,948.72 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक (Nasdaq Composite) में 117.44 अंकों की तेजी रही और यह 11,787.40 के लेवल पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में दिख रही गिरावट

प्रमुख एशियाई बाजारों पर दबाव देखने को मिल रहा है। एसजीएक्स निफ्टी (SGX Nifty) सपाट है। वहीं निक्‍केई 225 में 0.26 फीसदी की गिरावट है। कोस्‍पी में 0.66 फीसदी गिरावट है। शंघाई कंपोजिट 0.62 फीसदी कम हुआ है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article