बिजनेस

Share Market Today, 23 January 2024: इन 5 कारणों से शेयर बाजार में आया भूचाल, एक दिन में निवेशकों के डूबे 8.34 लाख करोड़

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 23 January 2024: 20 जनवरी को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों की मार्केट कैपिटल 3,74,40,560.03 करोड़ रु थी, जो आज शेयर बाजार बंद होने पर 3,66,05,687.34 करोड़ रु रह गई।

Image

शेयर बाजार में गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में भारी गिरावट
  • निवेशकों के डूबे लाखों करोड़
  • सेंसेक्स 1053 अंक गिरा

Share Market News Today, 23 January 2024: मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,053.10 अंक या 1.47 प्रतिशत गिरकर 70,370.55 पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 333 अंक या 1.54 प्रतिशत गिरकर 21,238.80 पर बंद हुआ। आज शेयर बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। 20 जनवरी को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों की मार्केट कैपिटल 3,74,40,560.03 करोड़ रु थी, जो आज शेयर बाजार बंद होने पर 3,66,05,687.34 करोड़ रु रह गई। यानी आज बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 8.34 लाख करोड़ रु घट गई, जो कि निवेशकों को हुआ एक दिन का नुकसान है।

ये भी पढ़ें -

क्यों आई गिरावट

आज के नुकसान के लिए एचडीएफसी बैंक काफी जिम्मेदार रहा। एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 3% की और गिरावट आई। निवेशकों ने इसके शेयरों में दिसंबर तिमाही के नतीजों के कारण आई गिरावट के बाद खरीदारी शुरू नहीं की है। बाकी बैंकिंग शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।

रिलायंस को लगा झटका

भारत की सबसे अधिक मार्केट वैल्यू कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2% की गिरावट आई। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी ने स्टॉक की रेटिंग को डाउनग्रेड कर दिया है। रिलायंस के अलावा अन्य तेल-गैस शेयरों में भी कमजोरी आई।

विदेशी निवेशकों (एफआईआई) की तरफ से हुई बिकवाली

पिछले दो महीनों में खरीदारी के बाद, एफआईआई जनवरी में अब तक भारतीय शेयरों में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की बिकवाली कर चुके हैं।

जी-सोनी डील कैंसल

जी और सोनी के विलय की डील कैंसल होने का भी शेयर बाजार निगेटिव असर पड़ा। वहीं एक कारण रहा मुनाफा वसूली। निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर बिकवाली करके मुनाफा निकाल लिया।

स्मॉल-मिड कैप शेयरों में बिकवाली

आज स्मॉल-मिड कैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। इससे स्मॉल और मिडकैप इंडेक्स दोनों में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट आई।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article