बिजनेस

Upper Circuit Shares: इन 6 शेयरों में लगा अपर सर्किट, 20 फीसदी तक का आया उछाल

Upper Circuit Shares: गुजरात क्राफ्ट इंडस्ट्रीज का शेयर आज 150 रु से 180 रु पर पहुंच गया। इससे कंपनी का शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गया। इसने आज ही निवेशकों को 20 फीसदी रिटर्न दिया है।

Image

शेयर बाजार में गिरावट

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • 6 शेयरों में लगा अपर सर्किट
  • 20 फीसदी तक आई तेजी
  • शेयर बाजार में भारी गिरावट

Upper Circuit Shares: आज शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। करीब 3 बजे सेंसेक्स (Sensex) 1081.39 अंक या 1.51 फीसदी की कमजोरी के साथ 70,342.26 पर है। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी 348.65 अंक या 1.62 फीसदी की कमजोरी के साथ 21,223.15 पर है। आज निफ्टी 21,210.50 तक गिरा है, जबकि सेंसेक्स 70,291.37 तक फिसला है। हालांकि इस भारी गिरावट के बावजूद कई शेयरों में अपर सर्किट लगा हुआ है। इनमें गुजरात क्राफ्ट इंडस्ट्रीज, स्वेलेक्ट एनर्जी सिस्टम्स और स्वराज ट्रेडिंग एंड एजेंसीज शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -

गुजरात क्राफ्ट इंडस्ट्रीज

गुजरात क्राफ्ट इंडस्ट्रीज का शेयर आज 150 रु से 180 रु पर पहुंच गया। इससे कंपनी का शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गया। इसने आज ही निवेशकों को 20 फीसदी रिटर्न दिया है।

स्वेलेक्ट एनर्जी सिस्टम्स

स्वेलेक्ट एनर्जी सिस्टम्स का शेयर आज 608.95 रु से 730.70 रु पर पहुंच गया है। स्वेलेक्ट एनर्जी सिस्टम्स का शेयर 19.99 फीसदी ऊपर पहुंच गया है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 1,107.65 करोड़ रु है।

स्वराज ट्रेडिंग एंड एजेंसीज

स्वराज ट्रेडिंग एंड एजेंसीज का शेयर 8.71 रु से 10.45 रु पर पहुंच गया। इसका शेयर 19.98 फीसदी के अपर सर्किट में है। इसकी मार्केट कैपिटल सिर्फ 15.41 करोड़ रु है।

इन शेयरों में भी 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा

  • एम एम रबर कंपनी : 19.97 फीसदी
  • निसा कॉर्पोरेशन : 19.88 फीसदी
  • मिनाक्षी टेक्सटाइल्स : 19.79 फीसदी

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article