Share Market News Today, 21 September 2023: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) के अपनी पॉलिसी मीटिंग में यथास्थिति बनाए रखने के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। यूएस फेड ने संकेत दिया है कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंचे स्तरों पर बनी रहेंगी।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की तरफ से लगातार बिकवाली और कच्चे तेल की ऊंची कीमतें चिंता का विषय बनी हुई हैं। वैश्विक बाजारों में कमजोरी का असर भी शेयर बाजार पर पड़ा।
कितने पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी
आज कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 570.60 अंक या 0.85 फीसदी की कमजोरी के साथ 66,230.24 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी (Nifty) 159.05 अंक या 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 19,742.35 पर रहा।
सबसे अधिक गिरावट बैंक, ऑटो और फाइनेंशियल सर्विस सेगमेंट के शेयरों में रही। बीएसई पर कुल 1,702 शेयरों में तेजी आई, 1,736 शेयरों में गिरावट आई और 188 शेयरों में कोई चेंज नहीं आया। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.06 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.09 फीसदी चढ़ा।
बीएसई सेंसेक्स पर टॉप 5 तेजी (Top 5 Gainer) वाले शेयर
- टेक महिंद्रा : 1.46 फीसदी
- एशियन पेंट्स : 0.83 फीसदी
- इंफोसिस : 0.80 फीसदी
- भारती एयरटेल : 0.78 फीसदी
- हिंदुस्तान यूनिलीवर : 0.29 फीसदी
बीएसई सेंसेक्स पर टॉप 5 गिरावट (Top 5 Loser) वाले शेयर
- महिंद्रा एंड महिंद्रा : 3.08 फीसदी
- आईसीआईसीआई बैंक : 2.81 फीसदी
- एसबीआई : 2.12 फीसदी
- इंडसइंड बैंक : 2.02 फीसदी
- कोटक महिंद्रा बैंक : 1.89 फीसदी
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
