बिजनेस

Share Market Today, 18 january 2024: शेयर बाजार ने की रिकवरी, सेंसेक्स में 139 अंकों की कमजोरी

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 18 January 2024: कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। आज लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार कमजोर स्थिति में है।

Image

शेयर बाजार में गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में फिर गिरावट
  • लगाता तीसरे दिन टूटा शेयर बाजार
  • सेंसेक्स 448 अंक कमजोर

Share Market News Today, 18 January 2024: कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ शुरुआत हुई। आज लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार कमजोर स्थिति में है। सेंसेक्स 71500.76 के बंद स्तर के मुकाबले सुबह 71,018.86 पर खुला और करीब साढ़े 12 बजे 139 अंकों की गिरावट के साथ 71,361.40 पर है। अभी तक के कारोबार में यह 70,665.50 तक फिसला है। निफ्टी 21571.95 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 21,414.20 पर खुला है और इस समय 88 अंकों की गिरावट के साथ 21,484.10 पर है।

ये भी पढ़ें -

क्यों आई गिरावट

दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 3 फीसदी की गिरावट से निवेशक नाखुश दिख रहे हैं। इसके अलावा वैश्विक शेयर बाजारों के दबाव और पाकिस्तान-ईरान तनाव से भी शेयर बाजार दबाव में है।

बीएसई सेंसेक्स पर गुरुवार के टॉप 5 तेजी (Top 5 Gainer) वाले शेयर

  • सन फार्मा : 1.06 फीसदी
  • एक्सिस बैंक : 0.87 फीसदी
  • टाटा मोटर्स : 0.52 फीसदी
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा : 0.39 फीसदी
  • भारती एयरटेल : 0.25 फीसदी

बीएसई सेंसेक्स पर गुरुवार के टॉप 5 गिरावट (Top 5 Loser) वाले शेयर

  • एशियन पेंट्स : 2.78 फीसदी
  • एनटीपीसी : 2.73 फीसदी
  • इंडसइंड बैंक : 2.29 फीसदी
  • एचडीएफसी बैंक : 2.01 फीसदी
  • पावर ग्रिड : 1.86 फीसदी

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article