बिजनेस

Share Market Today, 15 Dec 2022: US के कदम के बाद निवेशकों को हुआ भारी नुकसान! सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 15, 2022, 03:58 PM IST

Share Market News Today, 15 Dec 2022: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स पर लिस्टटेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,88,12,720.83 करोड़ रुपये हो गया।

Image

Share Market Today: US के कदम के बाद निवेशकों को हुआ भारी नुकसान!

Photo : iStock

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 15 December 2022: ब्याज दरों पर अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से उठाए गए कदमों के बाद भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज हुई है। गुरुवार को बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 800 अंकों से भी ज्यादा फिसल गया। इसके साथ ही एनएसई निफ्टी में भी कमी आई। दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 878.88 अंक (1.40 फीसदी) फिसलकर 61,799.03 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 245.40 अंक यानी 1.32 फीसदी गिरकर 18,414.90 पर बंद हुआ।

सभी सेक्टर्स में गिरावट

गुरुवार को सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी आईटी और मीडिया में आई। ये दो फीसदी से ज्यादा लुढ़के। बैंक, फाइनेंस सर्विस, मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। ऑटो, एफएमसीजी और फार्मा भी लाल निशान पर बंद हुए।

डिटेल में जानिए कैसा रहा आज का बाजार, देखें ये वीडियो -

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

प्रमुख कंपनियों के शेयरों की बात करें, तो आज BSE पर दिग्गज शेयरों में सिर्फ एनटीपीसी और सन फार्मा के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इसके अलावा एम एंड एम, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीव, डॉक्टर रेड्डी, इंडसइंड बैंक, विप्रो, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, एसबीआई, नेस्ले इंडिया, टीसीएस, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी, टाइटन, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट आई।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने इस साल 7वीं बार ब्याज दरें बढ़ाई हैं। अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने इसमें 50 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके बाद अब ब्याज दरें 4.25 फीसदी और 4.5 फीसदी के बीच हो गई हैं।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article