बिजनेस

भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट का दौर जारी, अमेरिकी बैंक बंद होने का दिख रहा असर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 14, 2023, 11:19 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 14 March 2023: भारतीय शेयर बाजार गिरावट का दौर जारी है। एक दिन पहले आए महंगाई आंकड़े में थोड़ी सी रहत मिली है पर इसका मार्केट पर कोई असर नहीं दिख रहा है।

Image

Share Market Today: टेक महिन्द्रा, बजाज फिनजर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा गिरावट है।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सभी सेक्टोरल इंडेक्स में दिखी गिरावट
  • एशियाई बाजारो में भी गिरावट
  • अमेरिकी बाजारों पर रहा दबाव

Share Market News Today, 14 March 2023: भारतीय शेयर मार्केट में हफ्ते के दूसरी कारोबारी दिन 14 मार्च 2023, मंगलवार को गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 10:20 पर सेंसेक्स 188 अंक की गिरावट के साथ 58,081 पर और निफ्टी 55 अंक की गिरावट के साथ 17,099 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 18 शेयर गिरावट और 12 शेयर बढ़त में रहे। इनमें टेक महिन्द्रा, बजाज फिनजर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा गिरावट है। वहीं टाइटन और टाटा स्टील में मामूली बढ़त रही।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स में दिखी गिरावट

निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। इनमें आईटी, पीसयू बैंक, रियल्टी में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं बैंक, ऑटो और मेटल जैसे सेक्टर फ्लैट कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारो में भी गिरावट

आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में भी गिरावट है। निक्‍केई 225 में 2 फीसदी, स्‍ट्रेट टाइम्‍स में 0.07 फीसदी, हैंगसेंग में 1.78 फीसदी गिरावट है और ताइवान वेटेड 0.97 फीसदी कमजोर हुआ है तो कोस्‍पी में 1.94 फीसदी कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट भी 0.83 फीसदी टूटकर ट्रेड कर रहा है।

अमेरिकी बाजारों पर रहा दबाव

सोमवार को प्रमुख अमेरिकी बाजारों पर भी दबाव देखने को मिला है। सिलिकन वैली बैंक के बंद होने से इक्विटी बाजारों में गिरावट जारी रही। सोमवार को Dow Jones में 90.5 अंकों या 0.28 फीसदी गिरावट रही। S&P 500 इंडेक्‍स 5.83 अंक टूटा। जबकि Nasdaq Composite में 49.96 अंकों की बढ़त दिखी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article