बिजनेस

Share Market Today, 13 July 2023: सेंसेक्स इतिहास में पहली बार 66000 के पार, निफ्टी ने भी बनाया रिकॉर्ड

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 13 July 2023: सेंसेक्स 66,064.21 और निफ्टी 19,567 तक ऊपर चढ़ा। ये इनके आज तक के सबसे ऊंचे स्तर हैं। करीब साढ़े 12 बजे सेंसेक्स 571.52 अंक चढ़कर 65,965.42 पर है, जबकि एनएसई का निफ्टी 156.75 अंक बढ़कर 19,541.05 पर है।

Image

सेंसेक्स पहली बार 66000 के ऊपर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में तेजी
  • सेंसेक्स पहली बार 66000 के पार
  • निफ्टी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

Share Market News Today, 13 July 2023: 10 जुलाई को BSE का 149वां स्थापना दिवस मनाया। उसके तीन ही दिन बाद आज गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) इतिहास में पहली बार 66000 के ऊपर पहुंच गया। वहीं निफ्टी ने भी नया रिकॉर्ड स्तर छू लिया है। शेयर बाजार में शानदार तेजी है, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी अपने-अपने नये ऑल-टाइम हाई तक पहुंच गए।

कहां तक चढ़े सेंसेक्स और निफ्टी

वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। कारोबारियों ने बताया कि उत्साहजनक मैक्रो इकोनॉमिक डेटा और टीसीएस में खरीदारी से बाजार में तेजी आई।

इस बीच सेंसेक्स 66,064.21 और निफ्टी 19,567 तक ऊपर चढ़ा। ये इनके आज तक के सबसे ऊंचे स्तर हैं। करीब साढ़े 12 बजे सेंसेक्स 571.52 अंक चढ़कर 65,965.42 पर है, जबकि एनएसई का निफ्टी 156.75 अंक बढ़कर 19,541.05 पर है।

इन शेयरों में तेजी

सेंसेक्स के शेयरों में से टाटा स्टील, टीसीएस, एमएंडएम, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक में अच्छी बढ़त दिख रही है। दूसरी ओर पावर ग्रिड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति और नेस्ले में गिरावट है।

कैसा रहा महंगाई का डेटा

जून के लिए अमेरिकी इंफ्लेशन रेट उम्मीद से कम होकर 3% पर आ गई। वहीं भारत में फूड प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण, लगातार चार महीनों तक कम होने के बाद, जून में भारत में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 4.81% हो गई। मगर ये आरबीआई के संतोषजनक स्तर के दायरे में है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article