बिजनेस

Share Market Today, 10 Nov 2022: स्टॉक मार्केट में तूफान! ग्लोबल मार्केट के लुढ़कने से भारतीय बाजार भी हुए धड़ाम

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 10, 2022, 01:38 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 10 November 2022: बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 151.60 अंक यानी 0.25 फीसदी नीचे गिरकर 61,033.55 पर बंद हुआ था। निफ्टी 45.80 अंकों की गिरावट के साथ 18,157 पर बंद हुआ था।

Image

Share Market Today: स्टॉक मार्केट में तूफान!

Photo : iStock

Share Market News Today, 10 Nov 2022: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और ऑटो, बैंकिंग के शेयरों में जबर्दस्त गिरावट से आज यानी गुरुवार को प्रमुख शेयर सूचकांकों में जोरदार गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स टूटकर 61,000 अंक से भी नीचे आ गया है। अमेरिकी डॉलर की तुलना में भारतीय रुपये के कमजोर होने से भी घरेलू शेयर बाजार प्रभावित हुआ है।

दोपहर 1:38 बजे 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 536.93 अंक यानी 0.88 फीसदी गिरकर 60,496.62 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 164.85 अंक यानी 0.91 फीसदी फिसलकर 18,000 से भी नीचे यानी 17992.15 अंक पर पहुंच गया।

वीजियो में देखिए आज कैसा रहा शेयर बाजार का शुरुआती एक्शन -

मालूम हो कि शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 386.83 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

ग्लोबल मार्केट में भारी गिरावट

दरअसल अमेरिकी बाजारों की तीन दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा। Dow Jones 646 अंक (1.95 फीसदी) फिसल गया। Nasdaq में 2.48 फीसदी की गिरावट आई। एफटीएसई 500 0.14 फीसदी टूटा, डीएएक्स और सीएसी 40 में क्रमश: 0.16 फीसदी और 0.17 फीसदी की गिरावट आई। एशियाई बाजारों में तोक्यो, सियोल, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल -

sensex

sensex

(स्रोत: BSE)

गुरुवार को सभी सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखने के समय तक सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो में आई। इसके अलावा बैंक, पाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी भी लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article