बिजनेस

Share Market Today News: शपथ ग्रहण के बाद ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स पहली बार 77000 के पार, निफ्टी भी 23400 के ऊपर

Share Market Today 10 June, Market All Time High Today: इस समय सेंसेक्स के 30 में से जिन शेयरों में सबसे अधिक तेजी है, उनमें पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, SBI और टाटा मोटर्स शामिल हैं। वहीं गिरावट वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, विप्रो, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन और जेएसडब्लू स्टील शामिल हैं।

Image

शपथ ग्रहण के बाद ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार

KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में तेजी
  • सेंसेक्स पहली बार 77000 के पार
  • निफ्टी 23400 के ऊपर

Share Market Today 10 June: नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोमवार को शेयर बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। रविवार को पीएम मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली। सोमवार को सेंसेक्स 76693.36 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 76,935.41 पर खुला। करीब साढ़े 9 बजे ये 253.61 अंक या 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 76,946.97 पर है। अभी तक के कारोबार में सेंसेक्स 77,079.04 तक ऊपर गया है। वहीं निफ्टी 23290.15 के बंद स्तर के मुकाबले 23,319.15 पर खुला और 23,411.90 तक ऊपर चढ़ा है। साढ़े 9 बजे निफ्टी 81.85 अंक या 0.35 फीसदी की तेजी के साथ 23372 पर है।

ये भी पढ़ें -

किन शेयरों में है तेजी(Top Gainer Share)

इस समय सेंसेक्स के 30 में से जिन शेयरों में सबसे अधिक तेजी है,

उनमें पावर ग्रिड,

अल्ट्राटेक सीमेंट,

एक्सिस बैंक,

रिलायंस इंडस्ट्रीज,

SBI और टाटा मोटर्स शामिल हैं।

वहीं गिरावट वाले शेयरों में(Top Loser Share):

टेक महिंद्रा,

विप्रो,

इंफोसिस,

एचसीएल टेक,

टाइटन और जेएसडब्लू स्टील शामिल हैं।

पिछले हफ्ते कैसा रहा शेयर बाजार

बीते हफ्ते शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। पिछले सप्ताह में, बीएसई सेंसेक्स 2,732.05 अंक या 3.69 प्रतिशत बढ़ा, जबकि निफ्टी 759.45 अंक या 3.37 प्रतिशत चढ़ा। शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,720.8 अंक या 2.29 प्रतिशत उछलकर 76,795.31 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स 1,618.85 अंक या 2.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,693.36 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article