Richest Minister In
ये भी पढ़ें -
5700 करोड़ रु से ज्यादा नेटवर्थ
2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार पेम्मासानी की नेटवर्थ 5705 करोड़ रु है। उनकी लायबिलिटी (देनदारी) ही 1038 करोड़ रु से ज्यादा है। पत्नी समेत उनके पास 3.90 लाख रु कैश है। देश-विदेश के अलग-अलग बैंकों में पत्नी और आश्रितों समेत पेम्मासानी के 16.53 करोड़ रु जमा हैं। इन बैंकों में एचडीएफसी बैंक और अमेरिका का जेपी मॉर्गन चेस बैंक शामिल है।
5350 करोड़ रु के शेयर, बॉन्ड और डिबेंचर
शेयर, बॉन्ड और डिबेंचर में पेम्मासानी ने भारी निवेश किया हुआ है। उन्होंने देश-विदेश की अलग-अलग कंपनियों के शेयर आदि में 5350 करोड़ रु का निवेश किया हुआ है। उन्होंने नेशनल सेविंग्स स्कीम या पोस्ट ऑफिस स्कीमों में कोई निवेश नहीं किया। मगर उनके पास एलआईसी और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल की कुल 18.77 करोड़ रु की पॉलिसियां हैं।
पेम्मासानी के पास एक से एक शानदार कार
चुनावी हलफनामे के मुताबिक पेम्मासानी के पास 5 कारें हैं, जिनकी कुल वैल्यू 6.11 करोड़ रु है। इन कारों में मर्सिडीज बेंज एस-क्लास मेबैक, मर्सिडीज बेंज सी-क्लास, टेस्ला मॉडल एक्स, रोल्स रॉयस घोस्ट और टोयोटा फॉर्च्यूनर शामिल हैं। साथ ही उनके पास 2.40 करोड़ रु की ज्वैलरी भी है।
घर की वैल्यू कितनी
पेम्मासानी की पत्नी के पास 2.33 करोड़ रु की कृषि भूमि है। वहीं पेम्मासानी और उनकी पत्नी के पास 37.84 करोड़ रु की कृषि भूमि, 29.73 करोड़ रु की कमर्शियल बिल्डिंग और 36.90 करोड़ रु की रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी है।
