बिजनेस

Israel-Hamas War: स्टॉक मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स 528 अंक टूटा, इन शेयरों पर युद्ध का असर

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 09 October 2023: इजराइल-हमास युद्ध (Israel-Hamas War) के बीच कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है।

Image

स्टॉक मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स 528 अंक टूटा

KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में गिरावट
  • इजराइल-हमास युद्ध का असर
  • कई सेक्टर होंगे प्रभावित

Israel-Hamas War Update: इजराइल-हमास युद्ध (Israel-Hamas War) के बीच कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। सेंसेक्स (Sensex) 65995.63 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 65,560.07 पर खुला है। करीब साढ़े 9 बजे यह 528.20 अंकों या 0.80 फीसदी की कमजोरी के साथ 65,467.43 पर है।

वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 19653.50 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 19,539.45 पर खुलकर इस समय 166 अंकों या 0.84 फीसदी की कमजोरी के साथ 19,487.50 पर है।

इन शेयरों पर पड़ेगा असर

इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक और विप्रो ने इजराइल में निवेश किया हुआ है और ये सभी बड़ी आईटी कंपनियां हैं। इजराइल-हमास युद्ध से इनके शेयरों पर असर पड़ सकता है। वहीं हाल ही में हुए जी-20 में India-Middle East-Europe Economic Corridor का ऐलान किया गया था। इसमें ट्रेन रूट भी शामिल था। मगर जंग से रेलवे कंपनियों को लेकर निगेटिव आउटलुक बन सकता है।

बढ़ेंगे सोने के रेट

कोई भी बड़ा संकट शेयर बाजार को प्रभावित करता है और तब निवेशक सेफ ऑप्शन के लिए सोने का रुख करते हैं। इससे सोने की कीमत बढ़ती है। ऐसे में जिन कंपनियों के सोना रॉ-मैटेरियल है उन पर असर पड़ेगा। इनमें टाइटन, कल्याण ज्वैलर्स और सेन्को गोल्ड शामिल हैं।

इस सेक्टर पर भी पड़ेगा असर

इस जंग से ड्रोन सेक्टर भी प्रभावित होगा। असल में भारत में अधिकतर ड्रोन इजराइल से आते हैं। लड़ाई में इजराइल पहले अपनी जरूरत पूरी करेगा। भारतीय ड्रोन कंपनियों में ज़ेन टेक्नोलॉजीज और आइडियाफोर्ज शामिल हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article