बिजनेस

Share Market Today, 04 July 2023: शेयर बाजार रोज बना रहा नये-नये रिकॉर्ड, इन 5 वजहों से हो रही है बम्पर कमाई

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 04 July 2023: आज सेंसेक्स 65205.05 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 65,503.85 पर खुला और 65,672.97 के ऑल-टाइम हाई तक गया। वहीं निफ्टी 19322.05 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 19,406.60 पर खुलकर 19,434.15 तक उछला। इस तेजी के पीछे 5 अहम फैक्टर माने जा रहे हैं।

Image

शेयर बाजार में तेजी बरकरार

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में फिर तेजी
  • नये रिकॉर्ड स्तर पर सेंसेक्स-निफ्टी
  • तेजी के हैं 5 बड़े कारण

Reason Behind Stock Market Rally: आज शेयर बाजार (Stock Market) के लिए कारोबारी हफ्ते का दूसरा दिन है। आज मंगलवार को शेयर बाजार में फिर से तेजी दिख रही है, जिससे सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। सेंसेक्स-निफ्टी बीते कई दिनों से नये-नये रिकॉर्ड स्तर छू रहे हैं।

आज सेंसेक्स 65205.05 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 65,503.85 पर खुला और 65,672.97 के ऑल-टाइम हाई तक गया। वहीं निफ्टी 19322.05 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 19,406.60 पर खुलकर 19,434.15 तक उछला। शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की बम्पर कमाई हो रही है। इस तेजी के पीछे 5 अहम फैक्टर माने जा रहे हैं।

इकोनॉमी में मजबूती

इस समय भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है। साथ ही इसमें ग्रोथ भी हो रही है। भारतीय अर्थव्यवस्थी दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी भी बन गई। इससे शेयर बाजार पर पॉजिटिव असर पड़ा है।

विदेशी निवेशकों का सपोर्ट

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPI) जमकर भारतीय शेयर बाजार में पैसा लगा रहे हैं। जबकि कुछ समय पहले वे यहां से पैसा निकाल रहे थे। एफपीआई का रुख बदलने से शेयर बाजार की चाल बदली है और इसमें तेजी आई है।

मानसून का असर

मानसून का भी थोड़ा ही सही मगर शेयर बाजार पर प्रभाव रहता है। इस बार मानसून कुछ दिन देरी से आया, मगर अब पूरे देश में फैल गया है। ये रिकवरी काफी तेजी के साथ हुई। इससे निवेशकों का रुख पॉजिटिव हुआ है।

काबू में महंगाई

शेयर बाजार में काफी कुछ निवेशकों के मूड पर निर्भर करता है। जैसे कि महंगाई के काबू में आने को निवेशकों के लिए पॉजिटिव तौर पर देखा जा रहा है। इससे वे पैसा लगा रहे हैं।

घरेलू निवेशकों कर रहे खरीदारी

पहले के मुकाबले घरेलू निवेशकों का प्रभाव शेयर बाजार पर पड़ा है। यदि वे खरीदारी करें तो स्टॉक मार्केट में तेजी का रुख आ जाता है। इस समय घरेलू संस्थागत निवेशक भी पैसा लगा रहे हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार में तेजी के संभावित कारणों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article