Share Market News Today, 02 Dec 2022: ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के रुख से आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट आई। जबकि इससे पहले डोमेस्टिक शेयर मार्केट में आठ दिनों से तेजी का रूख था। बाजार के खुलने के बाद प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट और भी बढ़ गई। दोपहर 12:33 बजे 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 556.11 अंक (0.88 फीसदी) गिरकर 62,728.08 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान व्यापक एनएसई निफ्टी 160.55 अंक यानी 0.85 फीसदी टूटकर 18,651.95 के स्तर पर था।
ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत
एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार नुकसान में बंद हुए थे। डाउ जोंस (Dow Jones) करीब 200 अंक यानी 0.56 फीसदी गिरा। वहीं नैस्डैक (Nasdaq) में 0.13 फीसदी की तेजी आई।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

SENSEX
सेक्टोरल फ्रंट पर ऐसा रहा हाल
खबर लिखने के समय तक लगभग सभी सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। निफ्टी मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी के अलावा सभी सेक्टर्स में गिरावट थी। इनमें बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 184.54 अंक यानी 0.29 फीसदी चढ़कर 63,284.19 अंक पर पहुंच गया था, जो इसका नया रिकॉर्ड स्तर था। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी 54.15 अंक (0.29 फीसदी) की बढ़त के 18,812.50 के स्तर पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने पिछले सत्र शुद्ध रुप से 1,565.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।
