बिजनेस

रेपो रेट कटौती का शेयर बाजार पर नहीं पड़ा असर, सेंसेक्स 197 तो निफ्टी 43 अंक फिसला

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 197.97 अंक या 0.25 प्रतिशत गिरकर 77,860.19 और निफ्टी 43.40 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,559.95 पर था। एलकेपी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक, रूपक डे का कहना है कि आरबीआई द्वारा रेपो रेट कम किए जाने के बाद निफ्टी में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है।

Image

रेपो रेट कटौती का शेयर बाजार पर नहीं पड़ा असर

Photo : Times Now Digital

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 197.97 अंक या 0.25 प्रतिशत गिरकर 77,860.19 और निफ्टी 43.40 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,559.95 पर था। व्यापक बाजार में रुझान नकारात्मक था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,520 शेयर हरे निशान में, 2,402 शेयर लाल निशान में और 142 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 108.30 अंक या 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 53,609 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 49.90 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,006.85 पर बंद हुआ।

कहां हरा, कहां लाल

निफ्टी ऑटो, फार्मा, मेटल, रियल्टी, प्राइवेट बैंक और कमोडिटी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। आईटी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा इंडेक्स दबाव के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, भारती एयरटेल, जोमैटो, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन और एशियन पेंट्स टॉप गेनर्स थे। आईटीसी, एसबीआई, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर्स थे।

सकारात्मक बना हुआ है बाजार

एलकेपी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक, रूपक डे का कहना है कि आरबीआई द्वारा रेपो रेट कम किए जाने के बाद निफ्टी में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। हालांकि, ये डेली टाइमफ्रेम पर इंडेक्स को 21 ईएमए के नीचे धकेलने में सफल नहीं हुई है, जो दिखाता है कि बाजार छोटी अवधि में सकारात्मक बना हुआ है। डे ने आगे कहा कि निफ्टी 23,450 के ऊपर बना हुआ है यह सकारात्मक है। हालांकि, रुकावट का स्तर का 23,700 पर है। अगर निफ्टी इस स्तर के ऊपर निकलता है, तो तेजी देखने को मिल सकती है। आरबीआई ने रेपो रेट को 25 आधार अंक घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया है। यह पहले 6.50 प्रतिशत थी। मई 2020 के बाद यह पहला मौका है, जब केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों को कम किया है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article