बिजनेस

Closing Bell: Nifty 122 और Sensex 356 अंक ऊपर बंद, बैंक और IT बने स्पीड ब्रेकर

पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों के चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में मजबूती रही। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 356 और निफ्टी 122 अंक चढ़कर बंद हुए। हालांकि, डे हाई से मुनाफावसूली देखने को मिली।

Image

शेयर बाजार में तेजी का रुख

Share Market Today : मजबूत ग्लोबल सेंटिमेंट और पश्चिम बंगाल (West Bengal Election Result, 2026) सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बीच आज बाजार रफ्तार मजबूती में बंद हुआ। खासतौर पर पश्चिम बंगाल में BJP की जीत की उम्मीद को बाजार घरेलू पॉलिटिकल डायनेमिक्स के हिसाब से एक पॉजिटिव संकेत मान रहा है। दिन में Sensex जहां, 900 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,910.75 पार चला गया। वहीं, निफ्टी करीब 300 अंक के उछाल के साथ 24,290.20 तक पहुंच गया है।

हालांकि, बाद में बैंकिंग और IT स्टॉक्स में ऊपरी स्तर से बिकवाली के चलते दोनों बेंचमार्क इंडेक्स भी लुढ़क गए। हालांकि, दिन के आखिर में भी हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी जहां 0.51% की तेजी के साथ 121.75 अंक बढ़कर 24,119.30 अंंक पर बंद हुआ। वहीं, Sensex 0.46% की तेजी के साथ 355.90 अंक बढ़कर 77,269.40 अंक पर बंद हुआ।

गैप अप हुई ओपनिंग

आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत पॉजिटिव लेकिन सतर्कता के साथ हुई है। Sensex जहां 343.77 अंकों की बढ़त के साथ 77,257.27 पर खुला, वहीं Nifty 66 अंकों की तेजी के साथ 24,063.55 पर ओपन हुआ है। हालांकि, आज ग्लोबल संकेत पॉजिटिव हैं। लेकिन, पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों के चुनाव नतीजों को लेकर निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं। हालांकि, ओवरऑल अब भी क्रूड और यूएस-ईरान युद्ध ही बाजार के प्रमुख ड्राइविंग फैक्टर बने हुए हैं।

ब्रॉड मार्केट में जोरदार रैली

ब्रॉड मार्केट में आज मजबूती और चौतरफा भागीदारी साफ दिख रही है, जहां Nifty 500 करीब 0.65% और Nifty 200 लगभग 0.59% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में तेजी ज्यादा तेज है, जहां Nifty Midcap 100 करीब 0.63% और Nifty Smallcap 100 लगभग 0.70% ऊपर हैं, जबकि माइक्रोकैप इंडेक्स में 1% से ज्यादा उछाल दिखा। यह संकेत देता है कि बाजार में जोखिम लेने की क्षमता बढ़ी है और रैली केवल लार्जकैप तक सीमित नहीं रही, बल्कि व्यापक खरीदारी देखने को मिल रही है। साथ ही India VIX में हल्की गिरावट वोलैटिलिटी के कुछ कम होने का संकेत देती है।

सेक्टोरल मार्केट में रियल्टी और मेटल में जोश

सेक्टोरल इंडेक्स में आज स्पष्ट सेक्टर-रोटेशन देखने को मिला, जहां Nifty Realty करीब 2.4% की तेज बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा, वहीं Nifty Metal और Nifty Pharma में भी मजबूत खरीदारी दिखी। हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक) में भी 1% तक की तेजी रही, जो डिफेंसिव और वैल्यू प्ले दोनों में रुचि का संकेत है। हालांकि IT सेक्टर में कमजोरी दिखी, जहां Nifty IT करीब 1% गिरा, और बैंकिंग स्पेस भी सुस्त रहा, जिसमें Nifty Private Bank और Nifty PSU Bank दबाव में रहे। इससे साफ है कि बाजार की मौजूदा तेजी सेक्टर-विशिष्ट है, जहां रियल्टी, मेटल और हेल्थकेयर लीड कर रहे हैं जबकि IT और बैंकिंग फिलहाल पीछे हैं।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article