बिजनेस

Maxposure IPO Listing Latest Updates: मैक्सपोजर के शेयर की 145 रु पर हुई शुरुआत, 33 रु था IPO का रेट, लिस्टिंग पर 4 गुना कर दिया पैसा

Maxposure IPO Listing Price: मैक्सपोजर का आईपीओ 15 जनवरी को खुलकर 17 जनवरी को बंद हुआ था, जबकि इसकी लिस्टिंग आज हुई है। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 33 रु था। कंपनी ने आईपीओ से 20.26 करोड़ रु जुटाए। इसके आईपीओ में शेयरों की लॉट साइज 4000 शेयरों की थी।

Image

मैक्सपोज़र आईपीओ लिस्टिंग प्राइस

KEY HIGHLIGHTS
  • मैक्सपोजर का शेयर हुआ लिस्ट
  • 145 रु पर हुई लिस्टिंग
  • 33 रु था आईपीओ प्राइस

Maxposure IPO Listing Price: मैक्सपोजर के शेयर की लिस्टिंग एनएसई एसएमई (NSE SME) पर 145 रु पर हुई है। जबकि इसके आईपीओ में फाइनल प्राइस 33 रु था। कंपनी के शेयर ने लिस्टिंग पर 339.39% रिटर्न दिया है। इससे जिन निवेशकों को आईपीओ में शेयर मिले हैं, उनका पैसा लिस्टिंग पर ही 4 गुना से अधिक हो गया है। हालांकि 145 रु पर लिस्टिंग के बाद इसके शेयर में गिरावट आई है। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर लिस्टिंग प्राइस से 7.25 रु या 5 फीसदी की गिरावट के साथ 137.75 रु है।

ये भी पढ़ें -

जानिए मैक्सपोजर आईपीओ की डिटेल(Details of Maxposure IPO)

मैक्सपोजर का आईपीओ 15 जनवरी को खुलकर 17 जनवरी को बंद हुआ था, जबकि इसकी लिस्टिंग आज हुई है। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 33 रु था। कंपनी ने आईपीओ से 20.26 करोड़ रु जुटाए। इसके आईपीओ में शेयरों की लॉट साइज 4000 शेयरों की थी।

धमाकेदार रेस्पॉन्स मिला(Maxposure IPO Subscription Details)

एसएमई आईपीओ मैक्सपोजर को 2024 में अब तक का सबसे अधिक (987.47 गुना) सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी को आईपीओ में 40.68 लाख शेयरों के मुकाबले 401.70 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले। इसके एनआईआई कोटे को सबसे अधिक 1,947.55 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसके बाद रिटेल कैटेगरी को 1,034.23 गुना सब्सक्राइब किया गया। वहीं QIB हिस्से को 162.35 गुना सब्सक्रिप्शन मिले।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर की लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article