बिजनेस

Share Market Opening: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 176 अंक उछला

गिफ्ट निफ्टी के कमजोर संकेतों के उलट आज 6 जुलाई को शेयर मार्केट की ओपनिंग हरी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 176 अंकों की बढ़त के साथ 77941 के स्तर पर खुला। दूसरी ओर एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 36 अंकों की तेजी के साथ 24307 पर खुलने में कामयाब रहा।​​

Image

Share Market Opening

Share Market Today:हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार 6 जुलाई 2026 को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त और सपाट (Flat) रही। हालांकि, शुरुआती मिनटों में ही दोनों मुख्य इंडेक्स ने हल्की रिकवरी दिखाई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, BSE Sensex करीब 157 अंक (0.20%) की मजबूती के साथ 77,921.41 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया, जबकि NSE Nifty 50 भी 24 अंक (0.10%) की मामूली बढ़त बनाकर 24,294.95 के स्तर पर पहुंच गया।

फ्लैट ओपनिंग के बाद निचले स्तरों पर हुई खरीदारी से बाजार में तेजी लौट आई है और कुछ ही मिनटों में दोनों प्रमुख इंडेक्स ने अपनी सुस्ती तोड़ दी। सुबह 9:23 बजे तक BSE Sensex करीब 272 अंक की छलांग लगाकर 78,036.83 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, NSE Nifty 50 भी 76 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ 24,347.10 के पार निकल गया। शुरुआती सुस्ती के बाद बाजार में आए इस उछाल से निवेशकों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article