बिजनेस

Share Market Live 25 March: लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी, सेंसेक्स 800, निफ्टी 250 अंक उछला

Share Market Live 25 March: भारतीय शेयर बाजार ने एशियाई बाजारों के साथ कदमताल करते हुए मजबूत शुरूआत की है। भारतीय बाजार में यह लगातार दूसरा दिन है, जब बाजार ने गैप अप के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया है। निफ्टी जहां करीब 250 अंक के उछाल के साथ 23000 से ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी है।

Image

शेयर बाजार में मजबूती का ट्रेंड

Photo : Times Now Digital

Share Market Live 25 March: पश्चिम एशिया में तनाव घटने और क्रूड ऑयल के दाम में नरमी का असर बाजार पर दिख रहा है। लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला है। मंगलवार को सोमवार को बाजार में बड़ी गिरावट आई थी, जिससे निवेशकों को करीब 14 लाख करोड़ का नुकसान हुआ था। वहीं, मंगलवार को मजबूत रिकवरी दिखी। सेंसेक्स जहां 1300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआा था, वहीं निफ्टी ने 400 अंक की छलांग लगाई थी। वहीं, आज 25 मार्च को भी बाजार के शुरुआती कारोबार में पॉजिटिव ट्रेंड कायम है।

कैसी हुई निफ्टी सेंसेक्स की शुरुआत

सेंसेक्स जहां प्री ओपनिंग में 583 अंक की तेजी के साथ 74,652 तक पहुंच गया, वहीं निफ्टी ने 170 अंक की तेजी के साथ 23,080 तक पहुंच गया। इसके बाद ओपनिंग भी मजबूत हुई। निफ्टी जहां 23,064 के स्तर पर खुला, जो पिछले बंद के मुकाबले 152 अंक यानी 0.66% की बढ़त दिखाता है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने ओपन पर ही हाई और लो बनाया, जो बताता है कि बाजार ने सीधे गैप-अप ओपनिंग दी। वहीं सेंसेक्स भी मजबूत तेजी के साथ 74,652 पर खुला और शुरुआती मिनटों में ही 583 अंकों की बढ़त के साथ 0.79% ऊपर कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स ने भी ओपनिंग लेवल को ही अपना शुरुआती हाई-लो रखा, जिससे संकेत मिलता है कि शुरुआत में खरीदारी का दबदबा रहा।

इंडेक्सLTPबदलाव% बदलावओपनहाईलोपिछला बंद
NIFTY 5023,145.85+233.80+1.02%23,064.4023,173.0523,063.2022,912.05
SENSEX74,842.27+773.82+1.04%74,652.0174,867.6774,550.4774,068.45

सेक्टोरल और ब्रॉड मार्केट में चौतरफा तेजी के साथ शुरुआत

घरेलू बाजार में आज सिर्फ हेडलाइन इंडेक्स ही नहीं, बल्कि सेक्टोरल और ब्रॉड मार्केट इंडेक्स में भी मजबूत और व्यापक खरीदारी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में लगभग सभी प्रमुख सेक्टर हरे निशान में खुले, जो यह दिखाता है कि बाजार में तेजी सिर्फ चुनिंदा शेयरों तक सीमित नहीं है, बल्कि ब्रॉड-बेस्ड है।

ऑटो, मेटल और रियल्टी में सबसे ज्यादा तेजी

सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा मजबूती ऑटो, मेटल और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी ऑटो करीब 1.47% चढ़ा, जबकि मेटल और रियल्टी इंडेक्स में 1% से ज्यादा की तेजी रही। PSU बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज में भी अच्छी खरीदारी दिखी, जिससे बाजार को मजबूत सपोर्ट मिला। हालांकि IT सेक्टर हल्की गिरावट के साथ एकमात्र कमजोर कड़ी नजर आया।

इंडेक्सस्तर (LTP)% बदलाव
NIFTY AUTO24,875.55+1.47%
NIFTY METAL11,195.30+1.23%
NIFTY REALTY683.30+1.39%
NIFTY PSU BANK8,457.30+1.19%
NIFTY BANK53,024.75+0.80%
NIFTY PRIVATE BANK25,202.15+0.62%
NIFTY FINANCIAL SERVICES24,690.90+0.85%
NIFTY FMCG46,690.25+0.61%
NIFTY PHARMA22,381.35+0.64%
NIFTY IT29,552.15-0.33%

बैंकिंग और फाइनेंशियल्स ने संभाला बाजार

बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में स्थिर लेकिन मजबूत तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स करीब 0.6% से 0.8% तक ऊपर रहे, जबकि PSU बैंक में 1% से ज्यादा की तेजी रही। यह संकेत देता है कि बाजार की इस तेजी में लार्जकैप फाइनेंशियल्स का अहम योगदान है।

ब्रॉड मार्केट में भी दम, मिड और स्मॉलकैप चमके

ब्रॉड मार्केट इंडेक्स भी तेजी के साथ खुले, जिससे रिटेल सेंटिमेंट मजबूत दिखा। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 1% तक की बढ़त रही। निफ्टी 100, 200 और 500 जैसे व्यापक इंडेक्स भी 0.7% से 0.8% तक चढ़े। यह बताता है कि बाजार में खरीदारी हर सेगमेंट में फैली हुई है।

इंडेक्सस्तर (LTP)% बदलाव
NIFTY 10023,672.50+0.74%
NIFTY 20012,934.00+0.79%
NIFTY 50021,236.25+0.80%
NIFTY MIDCAP 10054,633.50+1.01%
NIFTY SMALLCAP 10015,665.60+1.10%
NIFTY MIDCAP 5015,556.55+0.94%
NIFTY SMALLCAP 25014,716.65+0.98%
NIFTY MIDSMALLCAP 40018,114.60+0.96%

वोलैटिलिटी घटी, सेंटिमेंट में सुधार

इंडिया VIX में करीब 7% की गिरावट दर्ज की गई, जो बाजार में डर कम होने का संकेत है। वोलैटिलिटी घटने के साथ निवेशकों का भरोसा भी बेहतर होता दिख रहा है, जिसका असर आज की मजबूत और स्थिर शुरुआत में साफ नजर आ रहा है।

मजबूत और ब्रॉड-बेस्ड ओपनिंग

आज की शुरुआत का सबसे बड़ा संकेत यही है कि तेजी सिर्फ इंडेक्स तक सीमित नहीं है। सेक्टर से लेकर ब्रॉड मार्केट तक हर जगह खरीदारी दिख रही है। ऐसे में बाजार का शुरुआती रुख मजबूती का है, जहां बुल्स का दबदबा साफ नजर आ रहा है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article