बिजनेस

Share Bazar: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे पॉजिटिव संकेत; शेयर बाजार की हो सकती है मजबूत शुरुआत

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 8, 2023, 09:06 AM IST

Share Bazar: ग्लोबल संकेत में तेजी है तो SGX NIFTY ऊपर कारोबार कर रहा है और एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों की 4 दिनों की गिरावट थमी है।

Image

Share Bazar Today: शेयर बाजार

Photo : iStock

Share Bazar: ग्लोबल मार्केट में तेजी के संकेत हैं तो SGX NIFTY ऊपर कारोबार कर रहा है और एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों की 4 दिनों की गिरावट थमी है। ऐसे में भारतीय बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ होने की उम्मीद है। विदेशी निवेशकों ने मई में भारतीय शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी की है। एफपीआई ने 10,850 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जबकि 5,528 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। सेंसेक्स और निफ्टी पिछले सप्ताह करीब 1% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं एचडीएफसी ट्विन्स में भारी बिकवाली हुई। सभी की निगाहें सोमवार को अदानी समूह के शेयरों पर टिकी होंगी। क्योंकि अदानी समूह के दो शेयरों में फ्री फ्लोट को कम करने के MSCI के फैसले के बाद बिकवाली की उम्मीद है।

ग्लोबल मार्केट

एशियाई बाजार इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 31.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.65 फीसदी की गिरावट के साथ 28,969.68 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.04 फीसदी की हल्की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.52 फीसदी चढ़कर 15,706.62 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 20,189.56 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.34 फीसदी की बढ़त के साथ 3,379.27 के स्तर पर दिख रहा है।

इनके आएंगे रिजल्ट

केनरा बैंक, सीजी पावर, एक्साइड इंडस्ट्रीज, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, इंडियन बैंक, महानगर गैस, एचएफसीएल और कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन उन शेयरों में शामिल होंगे, जो आज अपनी मार्च तिमाही की आय घोषित करेंगे।

RR Kabel लाएगी आईपीओ

दाखिल किए आवेदन में RR Kabel ने IPO के जरिए फंड जुटाने के लिए सेबी के पास आवेदन कर दिया है। R R Kabel में प्राइवेट इक्विटी फर्म TPG Capital ने भी निवेश किया है। कंपनी की ओर से सेबी को दी गई जानकारी के मुताबिक, 225 करोड़ रुपए के फ्रेश इक्विटी जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 1.72 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल होगा। OFS के जरिए कंपनी के प्रोमोटर और अन्य शेयरहोल्डर्स कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम करेंगे।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article