बिजनेस

बाजार के गिरावट के साथ खुलने के संकेत; WPI डेटा सहित डी-मार्ट, हीरो मोटोकॉर्प के शेयर्स पर रहेगी नजर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 15, 2023, 08:58 AM IST

Share Bazar News Today (आज का शेयर बाजार), 15 May 2023: सोमवार को शेयर बाजार थोड़ा गिरावट के साथ खुलने की संभावना है। एसजीएक्स निफ्टी 18,250 के स्तर पर खुलने के बाद 71 अंकों तक की गिरावट के साथ नकारात्मक संकेत दे रहा है।

Image

शेयर बाजार

Photo : iStock

Share Bazar News Today, 15 May 2023:सोमवार को शेयर बाजार थोड़ा गिरावट के साथ खुलने की संभावना है। एसजीएक्स निफ्टी 18,250 के स्तर पर खुलने के बाद 71 अंकों तक की गिरावट के साथ नकारात्मक संकेत दे रहा है। एसजीएक्स ने 15 मई को शुरुआती कारोबार में 18,256 के स्तर तक पहुंचा। इस हफ्ते एयरटेल, SBI सहित ITC के रिजल्ट आएंगे। आज WPI के आंकड़े भी जारी किए जा सकते हैं। पिछले सत्र में सेंसेक्स 123 अंक बढ़कर 62,027 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 18 अंक बढ़कर 18,314 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजार

अमेरिकी अर्थव्यवस्था के आसपास की चिंताओं ने निवेशकों की भावना को प्रभावित किया और एसएंडपी 500 शुक्रवार को गिर गया। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 8.89 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,300.62 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 0.35 प्रतिशत गिरकर दिन के अंत में 12,284.74 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 4,124.08 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार

तीन प्रमुख अमेरिकी सूचकांकों में से दो के नुकसान के बाद एशिया-बाजार मिश्रित कारोबार कर रहे हैं, अमेरिकी में लोन लिमिट पर चिंता और निराशाजनक आर्थिक आंकड़ों से लगातार दूसरे सप्ताह में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार के लिए निर्धारित बैठक को अगले सप्ताह तक के लिए स्थगित कर दिया।

दक्षिण कोरिया के कोस्पी और कोस्डैक के साथ ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 मामूली गिरावट के साथ खुला, जो क्रमशः 0.24 प्रतिशत और 1.02 प्रतिशत टूटा। जापान का निक्केई 225 0.51 प्रतिशत ऊपर था, टॉपिक्स भी सोमवार को 0.5 प्रतिशत अधिक था।

एयरटेल, SBI, ITC जैसी कंपनियों के आएंगे नतीजे

इस सप्ताह भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), जेएसडब्ल्यू स्टील और गेल जैसी बड़ी कंपनियां अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article