बिजनेस

मुश्किल दौर में इस अरबपति का टूटेगा शाहरुख खान से रिश्ता ! जानें क्यों आ गई दूरी

SRK's Byju's Deal May Not Go Ahead: बायजूस के बोर्ड मेंबर्स और ऑडिटर ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि बायजूस ने इन रिपोर्ट्स को खारिज किया था। बायजूस की वैल्यूएशन भी घटी है। इसके फाउंडर रविचंद्रन बायजू के परिवार की नेटवर्थ 25,000 करोड़ है।

Image

बयाजूस और SRK की डील का आगे बढ़ना मुश्किल

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • बायजूस-SRK की डील टूट सकती है
  • कॉस्ट कटिंग कर रही है बायजूस
  • संकट में है प्रमुख एड-टेक कंपनी

SRK's Byju's Deal May Not Go Ahead: एडटेक सेक्टर की प्रमुख कंपनी बायजूस (Byju's) कई चुनौतियों से जूझ रही है और इसीलिए ये कई तरह के कॉस्ट-कटिंग उपाय कर रही है। इसी के मद्देनजर संभावना है कि कंपनी बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ अपने एंडोर्समेंट कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू न करे, जो कि सितंबर में समाप्त होने जा रहा है।

2017 में, बेंगलुरु स्थित स्टार्ट-अप ने लगभग 4 करोड़ रुपये के सालाना चार्ज पर SRK को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया था और वह तब से एड-टेक प्लेटफॉर्म का सबसे प्रमुख चेहरा रहे हैं।

SRK भी नहीं चाहते डील को रिन्यू करना

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एड-टेक प्लेटफॉर्म के गंभीर संकट में होने के कारण, शाहरुख की टीम भी ब्रांड के साथ एसोसिएशन को जारी रखने में झिझक रही है। ऐसा पहली बार नहीं है जब SRK के साथ बायजूस के संबंध बुरे दौर में है।

अप्रैल में, मध्य प्रदेश में जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एक महिला की शिकायत पर "कपटपूर्ण व्यवहार" और "अनुचित व्यापार व्यवहार" के लिए बायजूस और खान के एक कर्मचारी को नोटिस भेजा था और उन्हें फीस के साथ-साथ मुआवजा देने के लिए कहा था।

बायजूस में चल रहा संकट

पिछले एक साल में, आर्थिक संकट के मद्देनजर ऑनलाइन एजुकेशन मार्केट में मंदी के बीच बायजूस ने लागत कम करने के लिए हजारों नौकरियों में कटौती की है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI ने ऐलान किया कि फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म ड्रीम 11 (Dream11) बायूजस की टीम इंडिया की अगली मैन स्पॉन्सर होगी।

बायजूस के सामने संकट

रिपोर्ट्स के अनुसार बायजूस के बोर्ड मेंबर्स और ऑडिटर ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि बायजूस ने इन रिपोर्ट्स को खारिज किया था। बायजूस की वैल्यूएशन भी घटी है। इसके फाउंडर रविचंद्रन बायजू के परिवार की नेटवर्थ 25,000 करोड़ है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article