बिजनेस

Closing Bell: सेंसेक्स 485 अंक चढ़ा, निफ्टी 25867 पर बंद, 6 लाख करोड़ बढ़ा मार्केट कैप, जानें क्यों आई तेजी?

Share Market में फरवरी के दूसरे सप्ताह की शुरुआत बुलिश टोन पर हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स में आधा फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। वहीं, ब्रॉड और सेक्टरल मार्केट में भी व्यापक खरीदारी हुई, जिससे मार्केट कैप में 6 लाख करोड़ का उछाल आया है।

Image

तेजी में बंद हुआ शेयर बाजार

Share Market Closing Bell: सप्ताह की शुरुआत घरेलू शेयर बाजार के लिए मजबूत रही और दिनभर की उतार-चढ़ाव भरी ट्रेडिंग के बाद बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। ट्रेड डील से जुड़े पॉजिटिव संकेतों और विदेशी निवेशकों की वापसी ने निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूत किया, जिससे खरीदारी का माहौल बना रहा। आज के सत्र में बाजार का कुल मार्केट कैप पिछले कारोबारी दिन के करीब ₹459.50 लाख करोड़ से बढ़कर लगभग ₹465.50 लाख करोड़ पर पहुंच गया। यानी आज बाजार पूंजीकरण में करीब ₹6 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज हुई, जो दिनभर चली व्यापक खरीदारी और इंडेक्स में आई मजबूती का असर है।

मजबूती के साथ बंद हुए प्रमुख इंडेक्स

कारोबार के अंत में BSE Sensex 485 अंकों यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,065.75 पर बंद हुआ। वहीं NSE Nifty 50 भी 173 अंकों यानी 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,867.30 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने दिन के दौरान 25,922 का हाई और 25,780 के आसपास लो छुआ, जिससे संकेत मिला कि निचले स्तरों पर खरीदारी मजबूत बनी रही।

पूरे बाजार में दिखी खरीदारी

बाजार की चौड़ाई भी मजबूत रही, जहां करीब 3,003 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,181 शेयरों में गिरावट रही और 152 शेयर सपाट रहे। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी दिखी। Nifty Midcap इंडेक्स करीब 1.6 प्रतिशत और Smallcap इंडेक्स 2.6 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।

सेक्टोरल इंडेक्स ने दिया पूरा सपोर्ट

दिन के अंत में लगभग सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी, PSU बैंक, फार्मा, हेल्थकेयर और मेटल सेक्टर में 1 से 3 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। PSU बैंकों के मजबूत नतीजों और डिमांड रिकवरी की उम्मीद ने निवेशकों को आकर्षित किया।

किन शेयरों ने दिखाई मजबूती

निफ्टी में State Bank of India, Shriram Finance, Titan, Dr Reddy’s Laboratories और Grasim Industries टॉप गेनर्स में रहे। वहीं Max Healthcare, Power Grid, ITC, ONGC और NTPC जैसे शेयरों में हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली।

टॉप गेनर्सLTP (₹)% बदलावटॉप लूजर्सLTP (₹)% बदलाव
Kalyan Jewellers436.00+14.66%REC Ltd359.20-3.57%
SBI1,147.80+7.63%Max Healthcare1,010.50-2.82%
Crompton Greaves261.10+6.56%Siemens3,109.00-2.12%
Kaynes Technology3,930.00+6.21%Page Industries34,850.00-2.00%
Shriram Finance1,063.00+6.03%Bosch35,670.00-1.84%
Godrej Properties1,802.00+6.01%Oil India489.00-1.66%
Amber Enterprises7,022.00+5.75%SAIL158.55-1.23%
Samvardhana Motherson124.65+5.55%Britannia5,843.00-1.15%
Uno Minda1,213.60+4.80%PFC414.55-1.11%
Inox Wind111.50+4.79%NTPC361.20-1.05%

रुपया दिन के निचले स्तर के पास बंद

हालांकि शेयर बाजार में तेजी रही, लेकिन रुपये ने दिनभर की बढ़त गंवा दी और डॉलर के मुकाबले 90.76 के आसपास दिन के निचले स्तरों के पास बंद हुआ।

तेजी की बड़ी वजह क्या रही

विश्लेषकों के मुताबिक, ट्रेड डील से जुड़े सकारात्मक संकेत, विदेशी निवेशकों की वापसी और PSU बैंकों के मजबूत प्रदर्शन ने बाजार में रिस्क लेने की भावना को मजबूत किया। साथ ही हालिया गिरावट के बाद रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में वैल्यू बाइंग भी देखने को मिली। अब निवेशकों की नजर आने वाले कॉर्पोरेट नतीजों और ग्लोबल संकेतों पर रहेगी। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि विदेशी निवेशकों का रुख सकारात्मक बना रहा तो बाजार में मजबूती आगे भी जारी रह सकती है।

बाजार में तेजी की 5 बड़ी वजहें

  1. US-India ट्रेड डील से सेंटीमेंट मजबूत: ट्रेड डील से जुड़े पॉजिटिव संकेतों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया और बाजार में रिस्क लेने की धारणा मजबूत हुई।
  2. विदेशी निवेशकों (FII) की वापसी: लगातार बिकवाली के बाद विदेशी निवेशकों की खरीदारी लौटने से बाजार को मजबूत सपोर्ट मिला।
  3. PSU बैंक शेयरों में जोरदार खरीदारी: मजबूत तिमाही नतीजों और बेहतर आउटलुक के चलते PSU बैंक इंडेक्स ने बाजार को ऊपर खींचा।
  4. हालिया गिरावट के बाद वैल्यू बाइंग: पिछले सत्रों की गिरावट के बाद रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मिडकैप शेयरों में निचले स्तरों पर खरीदारी लौटी।
  5. सेक्टोरल स्तर पर व्यापक तेजी: मेटल, रियल्टी, मीडिया, फार्मा और कंज्यूमर सेक्टर समेत लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, जिससे बाजार की तेजी व्यापक रही।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article