बिजनेस

SBI में 1, 2 और 3 साल की FD पर कितना मिल रहा ब्याज, जानिए कहां होगा ज्यादा फायदा

अगर आप भी अपने पैसे को सुरक्षित निवेश के साथ बढ़ाना चाहते हैं तो एफडी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। SBI अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है।

Image

SBI में एफडी पर कितना मिल रहा रिटर्न (Photo: iStock)

SBI FD Interest Rates: अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित जगह निवेश करने के साथ उस पर ब्याज कमाना चाहते हैं, तो FD आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। FD में निवेश करने पर आपको पहले से तय ब्याज दर के हिसाब से रिटर्न मिलता है। देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक SBI भी अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। अगर आप 1 साल, 2 साल या 3 साल के लिए पैसा निवेश करना चाहते हैं तो इन अवधि वाली FD पर मिलने वाली ब्याज दरों को जरूर चेक करना चाहिए।

1 साल की FD पर कितना ब्याज?

वर्तमान में SBI की 1 साल की FD पर सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 6.75 प्रतिशत सालाना है।

2 साल की FD पर कितना ब्याज?

अगर आप अपना पैसा 2 साल के लिए FD में रखना चाहते हैं, तो SBI की 2 साल की FD पर सामान्य नागरिकों को 6.40 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को इसी अवधि की FD पर 6.90 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है।

3 साल की FD पर कितना ब्याज?

SBI की 3 साल की FD पर सामान्य नागरिकों को 6.30 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। सीनियर सिटीजन के लिए यह ब्याज दर 6.80 प्रतिशत सालाना है।

FD की अवधिसामान्य नागरिकसीनियर सिटीजन
1 साल6.25%6.75%
2 साल6.40%6.90%
3 साल6.30%6.80%

कहां मिलेगा ज्यादा फायदा

बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए एफडी रेट्स के अनुसार, 1, 2 और 3 साल की एफडी में सबसे ज्यादा ब्याज

2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम की अवधि वाली एफडी पर मिल रहा है। यानी अगर आप सबसे ज्यादा ब्याज दर का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको 1 या 3 साल की एफडी की जगह 2 साल की एफडी चुननी चाहिए। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप समान राशि को 2 साल की जगह 3 साल के लिए निवेश करते हैं तो ब्याज दर कम होने के बावजूद मैच्योरिटी राशि ज्यादा होगी। ऐसे में यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि आप ज्यादा ब्याज दर चुनना चाहते हैं या ज्यादा मैच्योरिटी राशि आपकी प्राथमिकता होगी।

FD में निवेश करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

यह भी ध्यान रखें कि FD से मिलने वाले ब्याज पर भी टैक्स लगता है। साथ ही, समय से पहले FD तोड़ने पर बैंक के नियमों के अनुसार पेनल्टी या ब्याज में बदलाव हो सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article