बिजनेस

SBI Amrit Kalash FD Scheme: साल खत्म होते ही छूट जाएगा इस खास स्कीम में निवेश का मौका, कम दिनों में मिलता है ज्यादा ब्याज

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 24, 2023, 10:37 AM IST

SBI Amrit Kalash FD Scheme: ये डेट आगे बढ़ेगी या नहीं इसका बैंक की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है। SBI 'अमृत कलश' योजना यदि आप 400 दिनों की एफडी करते हैं तो 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। इस हिसाब से कम समय में आप ज्यादा ब्याज का फायदा उठा सकते हैं।

Image

अमृत कलश स्पेशल एफडी योजना में आम नागरिकों को 7.10% ब्याज।

Photo : iStock

SBI Amrit Kalash FD Scheme: यदि आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की 'अमृत कलश' (SBI Amrit Kalash Yojna) में निवेश करने चाहते हैं तो आपके पास बस कुछ ही दिन बचे हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस FD में निवेश करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 है। बैंक ने इस योजना में निवेश करने की डेट बढ़ाकर 31 दिसंबर 2023 की थी। ये डेट आगे बढ़ेगी या नहीं इसका बैंक की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है। SBI 'अमृत कलश' योजना यदि आप 400 दिनों की एफडी करते हैं तो 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। इस हिसाब से कम समय में आप ज्यादा ब्याज का फायदा उठा सकते हैं।

अमृत कलश योजना पर कितनी ब्याज

SBI बैंक अमृत कलश स्पेशल एफडी योजना में आम नागरिकों को 7.10% ब्याज की दर से रिटर्न देती है। जबकि, वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% की ब्याज दर से रिटर्न दिया जाता है। कोई भी व्यक्ति इस योजना को ऑनलाइन या ऑफलाइन बुक कर सकता है। इंटरनेट बैंकिंग से यदि आप इस स्कीम का फायदा लेना चाहते हैं तो आपके पास 8 दिन हैं। वहीं ऑफलाइन यानी ब्रांच जाकर निवेश करने की सोच रहे हैं तो पास 4 दिन आपके पास बचे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सोमवार को बैंक क्रिसमस हॉलिडे की वजह बंद रहेगा।

क्या है पैसा निकालने के नियम

SBI बैंक के अनुसार अमृत कलश FD के निवेशकों को मासिक, तिमाही और छमाही ब्याज का पेमेंट ले सकते हैं। SBI अमृत कलश की मैच्योरिटी पर TDS काटने के बाद ब्याज का पैसा ग्राहक के खाते में जोड़ दिया जाता है। SBI की वेबसाइट के अनुसार 400 दिनों की अवधि से पहले अमृत कलश एफडी में जमा पैसा निकालने पर बैंक लागू दर से 0.50% से 1% कम ब्याज दर जुर्माने के रूप में काट सकता है। आप अमृत कलश योजना पर लोन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article