SBI 5-Year FD Returns: अगर आप भी एफडी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक SBI अलग-अलग अवधि की FD पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। अगर आप लंबी अवधि के लिए अपना पैसा सुरक्षित रखना चाहते हैं तो बैंक की 5 साल की एफडी में पैसा लगा सकते हैं।
बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, SBI की 5 साल की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.05 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटिजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटिजन के लिए समान अवधि की एफडी पर 7.05 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है।
4 लाख रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा?
मान लीजिए कोई सामान्य ग्राहक SBI में 5 साल के लिए 4 लाख रुपये की FD करवाता है। दी गई ब्याज दर के आधार पर मैच्योरिटी पर उसे कुल 5,40,071 रुपये मिलेंगे। यानी 5 साल की अवधि में ब्याज के रूप में कुल 1,40,071 रुपये की कमाई होगी।
SBI वरिष्ठ नागरिकों को FD पर सामान्य ग्राहकों से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। अगर कोई सीनियर सिटीजन 5 साल की FD में 4 लाख रुपये निवेश करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे कुल 5,67,303 रुपये मिलेंगे। इसमें 4 लाख रुपये मूलधन और 1,67,303 रुपये ब्याज की कमाई शामिल है। यानी समान अवधि और समान निवेश राशि पर सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहक की तुलना में ज्यादा ब्याज मिल सकता है।
| ग्राहक | निवेश राशि | अवधि | ब्याज दर | ब्याज से कमाई | मैच्योरिटी राशि |
|---|---|---|---|---|---|
| सामान्य ग्राहक | ₹4,00,000 | 5 साल | 6.05% | ₹1,40,071 | ₹5,40,071 |
| सीनियर सिटीजन | ₹4,00,000 | 5 साल | 7.05% | ₹1,67,303 | ₹5,67,303 |
FD में निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान
FD में पैसा जमा करने से पहले केवल ब्याज दर देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आप कितने समय के लिए पैसा निवेश कर सकते हैं। अगर आपको बीच में पैसों की जरूरत पड़ सकती है, तो पूरी बचत को लंबी अवधि की FD में लॉक करना सही नहीं हो सकता।
इसके अलावा, FD पर मिलने वाला ब्याज आपकी आय के अनुसार टैक्स के दायरे में आ सकता है। इसलिए निवेश करने से पहले टैक्स से जुड़े नियमों को भी ध्यान में रखना चाहिए।
यह भी ध्यान रखें कि FD को समय से पहले तोड़ने पर बैंक के नियमों के अनुसार ब्याज में कटौती या अन्य शुल्क लागू हो सकता है। इसलिए अपनी जरूरत और वित्तीय लक्ष्य के अनुसार ही अवधि चुनना बेहतर है।
किसे करना चाहिए 5 साल की एफडी में निवेश
5 साल की FD उन निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, जो बाजार के उतार-चढ़ाव से बचते हुए एक निश्चित अवधि के लिए पैसा जमा रखना चाहते हैं। खासकर जिन लोगों की प्राथमिकता पूंजी की सुरक्षा और निश्चित ब्याज है, वे FD पर विचार कर सकते हैं।
