बिजनेस

सेविंग अकाउंट से लेकर क्रेडिट स्कोर तक, 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियम

नया साल 2026 सिर्फ तारीख नहीं बदलेगा, बल्कि आपकी बैंकिंग, सेविंग अकाउंट, क्रेडिट स्कोर और डिजिटल पेमेंट से जुड़े कई नियम भी बदल जाएंगे। 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाले इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब और रोजमर्रा की फाइनेंशियल प्लानिंग पर पड़ेगा। तो आइए आपको बताते हैं नए साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी 2026 से कौन कौन से नियम बदलने वाले हैं?

Image

Rules Changing from New Year

नया साल सिर्फ कैलेंडर नहीं बदलता, बल्कि आम लोगों की ज़िंदगी से जुड़े कई अहम नियमों में भी बदलाव लेकर आता है। साल 2026 की शुरुआत भी कुछ ऐसी ही होने वाली है। 1 जनवरी 2026 से बैंकिंग, टैक्स, डिजिटल पेमेंट, गैस–ईंधन, सैलरी और सरकारी योजनाओं से जुड़े कई नियम बदल सकते हैं। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब, बचत और रोज़मर्रा के खर्चों पर पड़ेगा। इसलिए जरूरी है कि आप पहले से इन नियमों को समझ लें और समय रहते जरूरी काम निपटा लें। तो आइए आपको बताते हैं नए साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी 2026 से कौन कौन से नियम बदलने वाले हैं?

पैन कार्ड हो जाएगा बेकार

सबसे पहले बात PAN और Aadhaar लिंक की। अगर आपने अभी तक अपना पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं कराया है, तो अब लापरवाही भारी पड़ सकती है। 1 जनवरी 2026 से बिना लिंक वाला पैन कई जगह काम का नहीं रहेगा। बैंकिंग सेवाएं, टैक्स रिफंड, सब्सिडी, निवेश और सरकारी योजनाओं का फायदा अटक सकता है। इसलिए अगर आपने अब तक यह काम नहीं किया है, तो जल्द से जल्द पैन-आधार लिंक करवा लेना ही समझदारी होगी।

LPG-CNG की कीमतें

नए साल की शुरुआत के साथ LPG, CNG और ईंधन की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर और फ्यूल की कीमतों की समीक्षा होती है। ऐसे में 1 जनवरी 2026 से रसोई गैस, CNG और एविएशन फ्यूल के दाम घट या बढ़ सकते हैं। इसका सीधा असर घर के बजट और ट्रांसपोर्ट खर्च पर पड़ेगा।

क्रेडिट स्कोर के नियम

क्रेडिट स्कोर को लेकर भी बड़े बदलाव होने वाले हैं। अभी तक क्रेडिट स्कोर महीने में एक या दो बार अपडेट होता है, लेकिन 2026 से यह हर हफ्ते अपडेट किया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि अगर आपने लोन या क्रेडिट कार्ड की EMI समय पर नहीं चुकाई, तो उसका असर तुरंत आपके स्कोर पर दिखेगा। वहीं जो लोग समय पर भुगतान करते हैं, उन्हें भी जल्दी फायदा मिलेगा। इसलिए अब देरी करने की गुंजाइश और कम हो जाएगी।

UPI के नियम

UPI और डिजिटल पेमेंट इस्तेमाल करने वालों के लिए भी नए नियम आ सकते हैं। बढ़ते डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार और बैंक मिलकर KYC और मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन को और सख्त कर सकते हैं। UPI, PhonePe, Google Pay और WhatsApp Pay जैसे प्लेटफॉर्म पर बिना पूरी KYC के ट्रांजैक्शन में दिक्कत आ सकती है। इसलिए अपना मोबाइल नंबर, KYC और बैंक डिटेल्स समय पर अपडेट रखना जरूरी होगा।

आठवां वेतन आयोग

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए भी 2026 अहम साल हो सकता है। 7वां वेतन आयोग 2025 के अंत तक पूरा हो रहा है। ऐसे में 2026 से 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं तेज हो सकती हैं। अगर नया वेतन आयोग लागू होता है, तो सैलरी और पेंशन में बदलाव की उम्मीद की जा रही है.

लोन वालों को खुशखबरी

लोन लेने वालों के लिए राहत की खबर भी हो सकती है। RBI की ओर से रेपो रेट में कटौती के संकेत मिलने के बाद बैंकों ने कहा है कि आने वाले समय में होम लोन और कार लोन की ब्याज दरें कम हो सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो आपकी EMI का बोझ हल्का पड़ सकता है।

इसके अलावा सरकार सोशल मीडिया और डिजिटल सुरक्षा को लेकर भी नए नियम ला सकती है। खासतौर पर नाबालिगों की सुरक्षा के लिए उम्र सत्यापन और पैरेंटल कंट्रोल जैसे नियम सख्त किए जा सकते हैं।

राशन कार्ड के नियम

आखिर में राशन कार्ड और किसान आईडी को लेकर भी चेतावनी है। 31 दिसंबर 2025 तक राशन कार्ड की e-KYC और किसान आईडी बनवाना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने पर सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ रुक सकता है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article