Sahara Maritime IPO: जिन कंपनियों के आईपीओ (IPO) सोमवार 18 दिसंबर से खुले हैं, उनमें सहारा मैरीटाइम (Sahara Maritime) भी शामिल हैं। सहारा मैरीटाइम का आईपीओ इश्यू 20 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का प्राइस 81 रु है। सहारा मैरीटाइम आईपीओ के जरिए 6.88 करोड़ रु जुटाएगी। इसके पब्लिक इश्यू में लॉट साइज 1600 शेयरों की होगी। यानी आपको इस इश्यू में कम से कम 1600 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा। आईपीओ के बाद सहारा मैरीटाइम का शेयर बीएसई एसएमई (BSE SME) पर लिस्ट होगा।
कितना है जीएमपी
हमारे सहयोगी टाइम्स नाउ डिजिटल के अनुसार सहारा मैरीटाइम का जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) फिलहाल सामने नहीं आया है। जीएमपी से अनुमान लगता है कि कोई शेयर कितने प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है। मगर ये लिस्टिंग घट या बढ़ भी सकता है।
कब मिलेंगे शेयर
आईपीओ के बाद सहारा मैरीटाइम के शेयर सफल बिडर्स को गुरुवार 21 दिसंबर को अलॉट किए जाएंगे। चित्तौड़गढ़ के अनुसार 3.25 बजे तक कंपनी का आईपीओ 1.10 गुना तक सब्सक्राइब कर लिया गया है। इसमें रिटेल इन्वेस्टर्स कैटेगरी को 2.13 गुना सब्सक्राइब किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार सहारा मैरीटाइम का शेयर 26 दिसंबर को लिस्ट हो सकता है।
क्या करती है कंपनी
सहारा मैरीटाइम लिमिटेड एक लॉजिस्टिक कंपनी है जो सप्लाई चेन सॉल्यूशन और फ्रेट फॉर्वाडिंग सर्विसेज प्रोवाइड करती है। कंपनी की सेवाओं में ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट, माल-भाड़ा संबंधी सेवाएं, शिपमेंट, कंसाइनमेंट ट्रैकिंग, कंसोलिडेशन और कस्टम क्लीयरेंस शामिल हैं।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
