
DOMS Industries Allotment IPO: डोम्स के शेयर की हो सकती है मजबूत लिस्टिंग, GMP 500 रु के ऊपर
DOMS Industries Allotment, DOMS IPO Status Online Updates: करीब 93 गुना ओवरसब्सक्राइब होने के बाद मंगलवार,19 दिसंबर को डोम्स इंडस्ट्रीज (DOMS Industries) के शेयर अलॉट किए जाएंगे। इसके 18 दिसंबर को अलॉटमेंट की खबरें थी लेकिन किन्हीं वजहों से ऐसा नहीं हो पाया। ऐसे में उम्मीद है कि DOMS IPO का अलॉमेंट आज हो सकता है। स्टेशनरी और आर्ट मैटेरियल्स बनाने वाली कंपनी के आईपीओ को ऑफर में रखे गए 88,37,407 शेयरों के मुकाबले 82,64,87,838 शेयरों के लिए आवेदन मिले। पब्लिक इश्यू 15 दिसंबर को बंद हुआ और 18 दिसंबर को अलॉटमेंट के बाद इसका शेयर 20 दिसंबर को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट हो सकता है। आईपीओ वॉच के अनुसार डोम्स का जीएमपी 530 रु पर है।कंपनी के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 750 रु ये 790 रु है। 790 रु के हिसाब से भी यह मौजूदा जीएमपी के आधार पर 1320 रु पर लिस्ट हो सकता है। आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके डायरेक्ट बीएसई लिंक पर लॉग इन करें।