बिजनेस

आज से बदल गए नियम, घर का खाना-बैंक कर्ज से लेकर आरती तक हुई महंगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2023, 09:54 AM IST

Rule Changed From March 2023: महंगाई की मार लोन लोन वाले ग्राहकों पर भी पड़ी है। इसके तहत बैंक ऑफ इंडिया ने अपने एमसीएलआर में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा हाउसिंग फाइनेंस कंपनी HDFC ने भी अपने कर्ज में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।

Image

मार्च में महंगाई का डोज

Rule Changed From March 2023: मार्च के महीने की शुरूआत महंगाई के डोज के साथ हुई है। एक तरफ जहां 8 महीने बाद रसोई गैस के दाम बढ़ गए हैं, वही बैंकों ने कर्ज भी महंगा कर दिया है। इसके अलावा रेलवे के टाइम टेबल भी बदलाव हो सकता है। साथ ही मार्च के महीने में बैंक में कई छुट्टियां है, ऐसे में बैंकिंग काम-काज के लिए आपको पहले से प्लानिंग करनी होगी।

घर से लेकर रेस्टोरेंट तक खाना पकाना हुआ महंगा

एक मार्; से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए है। दिल्ली में इसकी कीमत 1103 रुपए हो गई है। इससे पहले जुलाई 2022 को दामों में बदलाव किया गया था। इसी तरह 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में ये अब 2119.50 रुपए का मिलेगा।

बैंक और फाइनेंस कंपनी से कर्ज हुआ महंगा

महंगाई की मार लोन लोन वाले ग्राहकों पर भी पड़ी है। इसके तहत बैंक ऑफ इंडिया ने अपने एमसीएलआऱ में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा हाउसिंग फाइनेंस कंपनी HDFC ने भी अपने कर्ज में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।

काशी विश्वनाथ में मंगला आरती महंगी

आज सेकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा की आरती भी महंगी हो गई है। मंगला आरती के लिए भक्तों कोअब 350 की जगह 500 रुपए देने होंगे। वहीं, सप्त ऋषि आरती, श्रृंगार भोग आरती और मध्यान्ह भोग आरती के टिकट में 120 रुपए की वृद्धि की गई है। इन के लिए अब 300 रुपए देने होंगे।

12 दिन बंद रहेंगे बैंक

इस महीने होली और नवरात्र समेत 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें साप्ताहिक बैंक छुट्टी भी शामिल है। मार्च 2023 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक निजी और सरकारी बैंक 12 दिन बंद रहेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार आज से रेलवे नए टाइमटेबल को लागू कर सकता है। जिसमें कई ट्रेनों के रूट और समय में अहम बदलाव हो सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article