बिजनेस

Ayodhya Bypass: अयोध्या राम मंदिर का सफर बनेगा ज्यादा आसान, सड़क मंत्रालय की 3,600 करोड़ रुपये के नए बाईपास की तैयारी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 28, 2024, 12:59 PM IST

Road Transport Ministry Plan for Ayodhya: रोड ट्रांसपोर्ट हाइवे म‍िन‍िस्‍ट्री ने केंद्र सरकार से 3,570 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या और इसके आसपास 68 किमी लंबे ग्रीनफील्ड बाईपास को तैयार करने के ल‍िए खास मंजूरी ले रही है।

Image

Ayodhya Bypass: अयोध्या राम मंदिर का सफर बनेगा ज्यादा आसान, सड़क मंत्रालय की 3,600 करोड़ रुपये के नए बाईपास की तैयारी

Road Transport Ministry Plan for Ayodhya: राम मंद‍िर जाने वालों भक्तों के लिए एयरपोर्ट, ट्रेन के साथ बेहतर रोड कनेक्‍ट‍िव‍िटी भी म‍िलने वाली है। रोड ट्रांसपोर्ट हाइवे म‍िन‍िस्‍ट्री ने केंद्र सरकार से 3,570 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या और इसके आसपास 68 किमी लंबे ग्रीनफील्ड बाईपास को तैयार करने के ल‍िए खास मंजूरी ले रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 4/6 लेन राजमार्ग के लिए न‍िव‍िदाएं मंगाई हैं। नया बाईपास लखनऊ, बस्ती और गोंडा जिले से होकर गुजरेगा।

वाहनों की संख्‍या बढ़कर 2.17 लाख होगी

इकोनॉम‍िक टाइम्‍स के अनुसार सड़क मंत्रालय ने बाईपास को पीपीपी मॉडल के आधार पर तैयार करने के लिए विशेष मंजूरी मांगी है। राम मंद‍िर के उद्घाटन के बाद यात्री और मालवाहक वाहनों की आवाजाही बढ़ने से इस प्रोजेक्‍ट को नॉर्थ और साउथ अयोध्‍या बाईपास में बांटा गया है। मौजूदा समय में रोजाना 89,023 वाहनों का आवागमन होता है।

पीपीपी प्रोजेक्‍ट के तहत बनाया जाएगा बाईपास

दरअसल, वित्त मंत्रालय की तरफ से फिलहाल भारतमाला के तहत क‍िसी भी नई परियोजना को शुरू नहीं करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा इस परियोजना की लागत 1,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है। इसल‍िए मंत्रालय को पीपीपी प्रोजेक्‍ट का मूल्यांकन करने वाली शीर्ष समिति से मंजूरी जरूरी है। एनएचएआई (NHAI) का मकसद ढाई साल के अंदर न‍िर्माण कार्य को पूरा करना है। अयोध्या और उसके आसपास इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को बढ़ावा देने के लिए यूपी सरकार ने मास्टर प्लान 2031 के तहत अयोध्या को आर्थिक और पर्यटन केंद्र में बदलने के लिए 85,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article