बिजनेस

RIL Share Price: रिलायंस के शेयर को बेचें या खरीदें, जानें क्या है एक्‍सपर्ट की राय

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 27, 2024, 04:21 PM IST

RIL Share Price Target 2024: एक्सपर्ट ने Ambuja Cement में पैसे लगाने की सलाह भी दी है। इसके अलावा Bajaj Hind और Yes Bank के शेयर पर भी राय दी है। तो चलिए सभी के बारे में जानते हैं।

Image

RIL Share Price: रिलायंस के शेयर को बेचें या खरीदें, जानें क्या है एक्‍सपर्ट की राय

RIL Share Price Target 2024: यदि आप शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। ET Now Swadesh के खास शो में एक्सपर्ट ने RIL Share के बारे में निवेश की राय दी है। इसके अलावा एक्सपर्ट ने Ambuja Cement में पैसे लगाने की सलाह भी दी है। इसके अलावा Bajaj Hind और Yes Bank के शेयर पर भी राय दी है। तो चलिए सभी के बारे में जानते हैं।

रिलायंस के शेयर पर एक्सपर्ट की राय

जब एक निवेशक ने एक्सपर्ट से पूछा कि उन्‍होंने RIL के 100 Share, 2750 के भाव में खरीदे हैं। जिसमें उन्‍हें 6225 रुपये का नुकसान हुआ है। तो मार्केट एक्‍सपर्ट आशीष ने उन्‍हें अभी इस स्‍टॉक में बने रहने की सलाह दी। अभी स्‍टॉक को होल्‍ड करने की सलाह दी।

रिलायंस रिटेल ने कंसोलिडेटेड राजस्व में सालाना 23% की वृद्धि के साथ 83,063 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की, जो किसी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक राजस्व था। विकास का नेतृत्व किराना, फैशन और जीवनशैली और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायों ने किया। EBITDA सालाना 31% बढ़कर रिकॉर्ड 6,258 करोड़ रुपये हो गया, मार्जिन 40 बीपीएस सुधरकर 8.1% हो गया। व्यवसाय ने 252 नए स्टोर खोलने के साथ अपने स्टोर नेटवर्क का विस्तार किया, जिससे तिमाही के अंत में कुल स्टोर की संख्या 18,774 स्टोर हो गई। इस तिमाही में सभी प्रारूपों में 282 मिलियन से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई, जो सालाना आधार पर 40.3% की वृद्धि है। डिजिटल कमर्शियल और नए कमर्शियल व्यवसाय बढ़ते रहे और राजस्व में 19% का योगदान दिया।

Ambuja Cement पर एक्सपर्ट की राय

वहीं एक अन्‍य एक निवेशक ने Ambuja Cement को लेकर सवाल पूछा कि उसने 40 शेयर 475 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। जिसमें उन्‍हें 2098 रुपये का मुनाफा हुआ है। उन्‍हें आगे क्‍या करना चाहिए। मार्केट एक्‍सपर्ट ने बताया कि इस स्‍टॉक में अगर थोड़े ऊपर के लेवल देखने को मिलें तो बेहतर होगा। अभी थोड़ी सी नरमी देखी जा रही है। ऐसे में निकल सकते हैं।

Bajaj Hind और Yes Bank

एक निवेशक ने बताया कि उनके पास Bajaj Hind के 3000 शेयर हैं। जो उन्‍होंने 27 रुपये के भाव से खरीदे हैं। हालांकि इसमें उन्‍हें थोड़ा नुकसान भी हुआ है। ऐसे में इस शेयर को लेकर उनकी क्‍या रणनीति रहेगी। मार्केट एक्‍सपर्ट ने इस शुगर स्‍टॉक से निकल जाने की सलाह दी। Sugar Stocks से निकल जाने की सलाह दी। इसके बजाय Yes Bank के स्‍टॉक में निवेश करने की सलाह दी। इसमें 1 साल का लक्ष्‍य 34 रुपये है। वहां निवेश करने की राय दी।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article