बिजनेस

रिटायर हो रहा देश का सबसे अमीर बैंकर, 10 हजार को बना दिया 300 करोड़, लिखा इमोशनल नोट

Uday Kotak Emotional Note To Shareholders: भारत के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक की टॉप पॉजिशन पर तीन दशकों तक रहने के बाद भारत के सबसे अमीर बैंकर उदय कोटक का मानना है कि अब ये जिम्मेदारी किसी और को सौंपने का समय आ गया है।

Image

उदय कोटक का शेयरधारकों को इमोशनल नोट

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत के सबसे अमीर बैंकर की रिटायर होने की तैयारी
  • उदय कोटक किसी और को सौंप सकते हैं जिम्मेदारी
  • 1985 से संभाल रहे बड़ी जिम्मेदारी

Uday Kotak Emotional Note To Shareholders: मार्केट वैल्यू के हिसाब से भारत के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक की टॉप पॉजिशन पर तीन दशकों तक रहने के बाद भारत के सबसे अमीर बैंकर उदय कोटक (Uday Kotak) का मानना है कि अब ये जिम्मेदारी किसी और को सौंपने का समय आ गया है। फोर्ब्स के अनुसार उदय कोटक की नेटवर्थ 1.14 लाख करोड़ रु है।

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में, बैंकिंग दिग्गज ने बैंक में नॉन-एग्जेक्यूटिव रोल निभाने की अपनी इच्छा का संकेत दिया है। कोटक ने कहा है कि आगे चलकर मैं एक नॉन-एग्जेक्यूटिव बोर्ड गवर्नेंस मेंबर और एक स्ट्रेटेजिक शेयरधारक के तौर पर अपनी भूमिका को एक वर्ल्ड क्लास इंस्टिट्यूशन का विस्तार करने के लॉन्ग टर्म परिप्रेक्ष्य में देखता हूं।

10 हजार को बना दिया 300 करोड़

1985 में बहुत कम कैपिटल के साथ शुरुआत करने के बाद, प्राइवेट सेक्टर के बैंक की वैल्यू तीन दशकों में लगातार उछली है। इसीलिए उदय कोटक ने नोट में कहा है कि जिस निवेशक ने 1985 में हमारे साथ 10,000 रुपये का निवेश किया था, उसकी वैल्यू आज 300 करोड़ रुपये होगी।

कोटक का मानना है कि भारत के लिए एक साइकिल चक्र चल रहा है और फाइनेंशियल सेक्टर गॉल्डीलॉक्स पीरियड में है।

1985 से संभाल रहे बड़ी जिम्मेदारी

कोटक को विश्वास है कि शेयरधारकों, बोर्ड और मैनेजमेंट की प्रतिबद्धता से बैंक को बदलते समय में आगे पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि उदय को जनवरी 2021 में तीन साल के लिए कोटक बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में फिर से नियुक्त किया गया था।

वह दिसंबर 2023 में इस भूमिका में 15 साल पूरे करने वाले हैं। 1985 में एक एनबीएफसी के तौर पर और बाद में 2003 से एक कमर्शियल बैंक के रूप में कोटक महिंद्रा बैंक की शुरुआत के बाद से बैंक को लीड कर रहे हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article