New India Cooperative Bank Update: RBI ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, मुंबई के जमाकर्ताओं को बड़ी राहत दी है। आरबीआई के ऐलान के बाद से आज सुबह से ही बैंक ब्रांच के बाहर लंबे-लंबे कतार में खड़े दिखाई दे रही हैं। दरअसल 24 फरवरी को RBI ने खाताधारकों को ₹25,000 तक निकालने की अनुमति दे दी थी। यह छूट केंद्रीय बैंक द्वारा निकासी पर पूरी तरह रोक समेत बैंक पर कड़े प्रतिबंध लगाने के लगभग दो सप्ताह बाद आई है।
ये भी पढ़ें -
13 फरवरी को लगाए थे प्रतिबंध
RBI ने 13 फरवरी को बैंक पर ऑल-इनक्लूसिव डायरेक्शन (एआईडी) लगाया था, जिससे इसकी लिक्विडिटी और फाइनेंशियल स्टैबिलिटी पर चिंता के कारण किसी भी निकासी को रोका जा सके। मगर फिर इसमें राहत दी गयी है।
राहत देने का फैसला
बैंक की नकदी स्थिति की समीक्षा के बाद, केंद्रीय बैंक ने अब जमाकर्ताओं को आंशिक राहत देने का फैसला किया है। इसमें कहा गया है कि 50% से अधिक जमाकर्ता अपना पूरा बैलेंस निकाल सकते हैं। बाकी खाताधारक 25,000 रु तक या इससे कम अपना उपलब्ध बैलेंस होने पर पैसा निकाल सकते हैं। पैसा बैंक शाखाओं और एटीएम के माध्यम से निकाला जा सकता है।
बैंक के मामले में बड़ा खुलासा
न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में 122 करोड़ रुपये के गबन की जांच कर रही मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शहर में बैंक की प्रभादेवी ब्रांच से जुड़े कुछ अपडेट शेयर किए हैं। ईओडब्ल्यू के अनुसार ब्रांच में एक बार में 10 करोड़ रुपये रखे जा सकते हैं, लेकिन हैंड-बुक में दर्ज नकदी से पता चला है कि आरबीआई के निरीक्षण के दिन तिजोरी में 122.028 करोड़ रुपये थे।
